फीफा क्वॉलिफायर: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया; सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में गोल करने में लिओनल मेस्सी से आगे निकले
- Hindi News
- Sports
- India Beat Bangladesh 2 0; Sunil Chhetri Overtakes Lionel Messi In Scoring In International Matches
दुबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुनील छेत्री ने फीफा क्वॉलिफायर के खेले गए मैच बंग्लादेश के खिलाफ 79 वें और 92 वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से जीत दिलाई।
फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वॉलिफायर में सोमवार को सुनील छेत्री की शानदार दो गोल की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। वहीं सुनील छेत्री ने मैच के 79 वें और 92 वें में गोल किया। इन दो गोल से छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 74 (117 मैच) तक पहुंच गई। उन्होंने अर्जेंटीना के लिओनल मस्सी को भी पीछे छोड़ दिया।
छेत्री 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि मस्सी 12 वें स्थान पर है। उन्होंने 143 मैचों में 72 गोल किए हैं। जबकि ईरान के अली डाई 149 मैचों में 109 गोल कर टॉप पर हैं। वहीं पुर्तगाल के क्रिस्टानो रोनाल्डो 174 मैचों में 103 गोल कर दूसरे स्थान पर हैं। जबकि मलेशिया के मोख्तार डहारी 142 मैचों में 89 गोल कर तीसरे स्थान पर हैं।
भारत के पास एशियाई कप में क्वॉलिफाई करने का मौका
भारत पहले ही 2022 फीफा विश्व कप से बाहर हो चुका है। लेकिन उसके पास एशियाई कप 2023 में क्वॉलिफाई करने के बहुत अच्छे मौके हैं। एशियाई कप 2023 में चीन में होना है। भारत का अगला मुकाबला 15 जून को अफगानिस्तान के साथ है। भारत की कोच इगोर स्टिमैक के मार्गदर्शन में दूसरी जीत है।
भारतीय टीम जीत के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर
बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम 7 मैचों में सात अंक हो गए हैं। इसके साथ ही वह ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अब तक खेले 7 मैचों में से 3 मैचों में से हार मिली है। जबकि तीन मैच ड्रॉ रहा है। वहीं अफगानिस्तान चौथे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश दो अंकों के साथ छह टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.