ऋतुराज गायकवाड़ टी-20 सीरीज से बाहर: रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए; जानें पहले मैच में कौन रहेंगे भारत के ओपनर्स
स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के ऋतुराज गायकवाड़ कलाई में चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल सकेंगे।
भारत के ओपनिंग बैटर ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा थे। उनकी जगह किसी भी प्लेयर को रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। उन्हें कलाई में चोट लगी है, जिसका ट्रीटमेंट कराने वे बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे।
उनकी गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 15 मेंबर्स के स्क्वॉड में से ही प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन होगा।
रणजी ट्रॉफी में हुए चोटिल
25 साल के बैटर गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हो गए। वह हैदराबाद के खिलाफ महाराष्ट्र से रणजी मैच खेल रहे थे। मैच में वह 8 और 0 रन की पारियां ही खेल सके। लेकिन, टी-20 सीरीज से पहले रिस्ट इंजर्ड करा बैठे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 3 टी-20 खेलने हैं। 27 और 29 जनवरी को शुरुआती 2 मैच और एक फरवरी को सीरीज का आखिरी मैच होगा।
NCA में ट्रीटमेंट कराएंगे
रिस्ट इंजरी के बाद ऋतुराज बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपना ट्रीटमेंट कराने के लिए पहुंच चुके हैं। वह NCA में तब तक रहेंगे, जब तक पूरी तरह अपनी फिटनेस नहीं पा लेते। NCA में भारत के सभी ए-ग्रेड और नेशनल लेवल क्रिकेटर की फिटनेस रिकवरी और खेल पर काम किया जाता है।
ऋतुराज गायकवाड़ NCA बेंगलुरु में पूरी तरह रिकवर होने के बाद क्रिकेट फील्ड पर वापसी करेंगे।
2 सीरीज पहले भी मिस कर चुके हैं
गायकवाड़ दूसरी बार रिस्ट इंजरी का शिकार हुए हैं। वह पिछले साल भी इसी चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ भारत के टी-20 स्क्वॉड से भी बाहर हो गए थे। उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते वे वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं हो सके थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग?
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 16 मेंबर्स का स्क्वॉड जारी किया था। गायकवाड़ की इंजरी के बाद 15 मेंबर्स का स्क्वॉड बचा है। जिनमें ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी के रूप में भारत के पास 4 ओपनिंग ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में भारत को अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन सेलेक्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया ईशान किशन और पृथ्वी शॉ के साथ जा सकती है।
टीम इंडिया में वापसी कर रहे पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है।
क्या रहेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आएंगे। वहीं, कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टीम वॉशिंगटन सुंदर और शिवम मावी में से किसी एक ऑलराउंडर को खिला सकती है। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक के रूप में 2 पेसर्स के बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर/शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.