6 बड़ी कंपनियों ने फाइल किया मसौदा: बारिश के मौसम में IPO में निवेश का मिलेगा मौका, 6 कंपनियां तैयारी में, 2 इश्यू 14 जून को खुलेंगे
- Hindi News
- Business
- IPO Market, IPO In June, Shyam Metalics Zomato Paytm IPO, IPO Investors , Sona Camstar, Dodla
मुंबई43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाजार में इस समय अच्छा खासा पैसा है और निवेशक भी बाजार में खूब पैसा लगा रहे हैं। 2021 में अब तक 17 कंपनियों ने बाजार से 17,500 करोड़ रुपए जुटाया है
- इस साल में IPO से 2 लाख करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है जो एक रिकॉर्ड होगा
बारिश के मौसम में निवेशकों को IPO में निवेश का मौका मिल रहा है। करीबन 4 कंपनियां अगले महीने में अपने IPO लांच कर सकती हैं। जबकि इस महीने में दो कंपनियां IPO ला रही हैं। 6 कंपनियों ने बड़े IPO के लिए सेबी के पास मसौदा जमा कराई हैं।
श्याम मेटालिक्स का 14 जून को IPO
जानकारी के मुताबिक श्याम मेटालिक्स का 900 करोड़ रुपए इसी महीने खुल रहा है। यह स्टील निर्माता कंपनी है। इसका IPO 14 जून को खुलेगा। इसने 303 से 306 रुपए मूल्य दायरा रखा है। जबकि सोना कामस्टार प्रेसिजन का भी IPO इसी महीने आएगा। यह 14 जून को खुलेगा। इसका मूल्य दायरा 285 से 291 रुपए तय किया गया है। यह ऑटो कंपोनेंट बनाती है। यह बाजार से 5,500 करोड़ रुपए जुटाएगी।
3 कंपनियां 800-800 करोड़ जुटाएंगी
इनके अलावा किम्स हॉस्पिटल, डोडला डेयरी और इंडिया पेस्टिसाइड 800-800 करोड़ रुपए जुटाएंगी जबकि क्लीन साइंस एंड टेक 1,500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। यह सभी कंपनियां मिलकर 10,500 करोड़ रुपए जुटाएंगी। इसमें से कुछ IPO इसी महीने आ सकते हैं। क्लीन साइंस जुलाई के पहले हफ्ते में बाजार में उतरने की तैयारी में है।
6 कंपनियों ने सेबी के पास मसौदा जमा कराया
इसी तरह 6 बड़ी कंपनियों ने सेबी के पास मसौदा जमा करा दी हैं। इसमें जोमैटो 8,250 करोड़ रुपए जुटाएगा जबकि आधार हाउसिंग फाइनेंस 7,300 करोड़ रुपए जुटाने की योजना में है। निरमा ग्रुप की कंपनी नुवोको 5 हजार करोड़ रुपए जुटाएगी तो वाड़िया ग्रुप की गो एयरलाइंस 3,600 करोड़ रुपए के लिए मसौदा जमा कराया है। केमप्लास्ट 3,500 करोड़ रुपए जुटाएगी तो अप्टस वैल्यू हाउसिंग भी 3 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए मसौदा जमा कराया है।
IPO के लिहाज से सबसे बेहतर साल रहने वाला है
दरअसल यह साल IPO के लिहाज से सबसे बेहतर साल रहने वाला है। इस साल में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम IPO से जुटने की उम्मीद है। इसमें अकेले एलआईसी ही 80-90 हजार करोड़ रुपए जुटाने वाली है जबकि पेटीएम 20-22 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती है। इसके अलावा कई और कंपनियां हैं जो इसी तरह से बड़ी रकम पा सकती हैं। इसके अलावा 25 कंपनियों ने सेबी के पास मसौदा जमा कराया है। यह सभी 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जुटा सकती हैं।
बाजार में इस समय अच्छा खासा पैसा है और निवेशक भी बाजार में खूब पैसा लगा रहे हैं। 2021 में अब तक 17 कंपनियों ने बाजार से 17,500 करोड़ रुपए जुटाया है। माइक्रोटेक डेवलपर्स ने ढाई हजार करोड़ जुटाया था जो अंतिम IPO था। हालांकि पिछले 50-60 दिनों से कोई IPO बाजार में नहीं आया है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.