4 दिन की गिरावट के बाद मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 344 अंक की बढ़त के साथ 53760 पर बंद, निफ्टी 16000 के पार, ऑटो शेयर पर उछाल से मिला सपोर्ट
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 15 July Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![4 दिन की गिरावट के बाद मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 344 अंक की बढ़त के साथ 53760 पर बंद, निफ्टी 16000 के पार, ऑटो शेयर पर उछाल से मिला सपोर्ट 4 दिन की गिरावट के बाद मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 344 अंक की बढ़त के साथ 53760 पर बंद, निफ्टी 16000 के पार, ऑटो शेयर पर उछाल से मिला सपोर्ट](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/15/1-1_1657858254.jpg)
भारतीय शेयर मार्केट में आज खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 344.63 अंक या 0.65% ऊपर 53,760.78 पर और निफ्टी 110.50 अंक या 0.69% ऊपर 16,049.20 पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स और एचयूएल निफ्टी में टॉप गेनर्स रहे, जबकि टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में निफ्टी पर ऑटो में 2% और FMCG में 1.49% की तेजी रही। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में मामूली तेजी नजर आई। IT और मेटल के शेयर में गिरावट रही।
![सेंसेक्स 30 के 18 शेयर हरे निशान में रहे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/15/capture_1657880481.jpg)
सेंसेक्स 30 के 18 शेयर हरे निशान में रहे।
रुपया 79.87 रुपए प्रति डॉलर पर बंद
आज के कारोबार में रुपया 79.96 प्रति डॉलर के तक नया रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया। यह गुरुवार को 79.87 बंद के मुकाबले 79.87 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
निफ्टी टॉप 5 गेनर्स
शेयर | करंट प्राइस | % गेन |
टाटा कंज्यूमर | 766.25 | 3.27% |
हिन्दुस्तान यूनिलीवर | 2,530 | 2.89% |
टाइटन | 2,135 | 2.89% |
टाटा मोटर्स | 430.65 | 2.51% |
लारसेन एंड टर्बो | 1,653.90 | 2.42% |
निफ्टी टॉप 5 लूजर्स
शेयर | करंट प्राइस | गिरावट |
टाटा स्टील | 905 | 2.64% |
पावर ग्रिड | 217 | 2.63% |
HCL टेक | 896 | 2.23% |
विप्रो | 400.95 | 1.98% |
JSW स्टील | 582 | 1.28% |
आज के मार्केट पर एक्सपर्ट की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिचर्स हेड विनोद नायर के मुताबिक अस्थिरता फिर से उभरी है और निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई बढ़ने से आने वाली फेड पॉलिसी पर अपना फोकस किया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और FII की बिक्री में कमी ने भारतीय शेयर बजार में पॉजिटिव महौल बनाया है। वहीं IT के रिजल्ट, रुपए में गिरावट और वैश्विक मंदी के डर से इन्वेस्टर बड़े पैमाने पर किसी बड़े कदम को उठाने से रुके हुए हैं। फेड नीति के अलावा, भारतीय शेयर मार्केट की निकट अवधि की गति चालू तिमाही आय से प्रभावित होगा।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
![BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/15/_1657880720.jpg)
BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।
![BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/15/_1657880739.jpg)
BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.