Quick News Bit

317 रन से जीता भारत: वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड; विराट ने 110 गेंदों पर बनाए 166 रन

0

तिरुवनंतपुरम6 मिनट पहले

टीम इंडिया ने रविवार को वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

इस मैच में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी। भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 95 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जीत के हीरो रहे। विराट ने 166* रन की पारी खेलते हुए 46वां वनडे शतक जमाया। शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।
अब भारत ने विराट की दमदार परी के दम पर विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को बेहद मामूली स्कोर पर समेट दिया।

भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे का स्कोरकार्ड यहां देखें

अब देखिए वनडे की सबसे बड़ी जीत

जीत के 3 हीरो

  • विराट कोहली विराट ने 166 रन की पारी खेली। 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के जमाए। यह विराट के करियर का 46वां शतक है। वो प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने सीरीज में 283 रन बनाए। इसमें दो शतक शामिल हैं। कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 और श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े।
  • शुभमन गिल ओपनर शुभमन गिल ने करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। उन्होंने 97 बॉल पर 116 रन बनाए। इस पारी में शुभमन ने 14 चौके और 2 छक्के जमाए। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 95 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
  • मोहम्मद सिराज सिराज ने धारदार गेंदबाजी की। श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। एक रन आउट भी किया। सिराज ने वनिंदु हसरंगा (एक रन), नुवानिडु फर्नांडो (19 रन), कुसल मेंडिस 4 रन, अविष्का फर्नांडो (एक रन) के विकेट लिए। सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।
मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।

मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।

अगले ग्राफिक में देखिए सीरीज के टॉप

ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

  • पहला: दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर सिराज ने अविष्का फर्नांडो को गिल के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : सिराज ने चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर मेंडिस को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : शमी ने 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर चरिथ असलंका को अक्षर के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने फर्नांडो को बोल्ड कर दिया।
  • पांचवां : 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने हसरंगा को बोल्ड कर दिया।
  • छठा : सिराज ने करुणारत्ने को रन आउट कर दिया।
  • सातवां : कुलदीप यादव ने कप्तान दसुन शनाका को बोल्ड कर दिया।
  • आठवां : शमी ने दुनिथ वेलागे (कन्कसन) को यादव के हाथ कैच कराया।
  • नौवां : लाहिरू कुमार को कुलदीप ने बोल्ड कर दिया। (श्रीलंका का 11वां बल्लेबाज चोट के कारण नहीं उतर सकता। ऐसे में उसे अब्सेंट हर्ट दिया गया।)

अब पढ़िए विराट की पारी के बारे में…

पिछले चार वनडे में विराट का तीसरा शतक
करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं। पिछले चार वनडे मैचों में उन्होंने तीसरा शतक जमाया है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरी जमाने के बाद विराट ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे मैच में तिहरे अंक का स्कोर बनाया।

अगले ग्राफिक में देखिए विराट कोहली की पारी…

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10वां वनडे शतक जमाया है। यह इस फॉर्मेट में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड विराट और सचिन के नाम संयुक्त रूप से था। इस मैच से पहले विराट ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-9 शतक जमाए थे। वहीं, सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 वनडे शतक जमाए थे।

अगले ग्राफिक में देखिए वनडे क्रिकेट के टॉप-5 बल्लेबाज। इनमें सबसे बेहतरीन औसत विराट का है।

अब भारतीय पारी…

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

  • पहला: 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर करुणारत्ने ने रोहित को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : 34वें ओवर में कसुन रजिथा ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : 46वें ओवर में लाहिरू कुमारा ने श्रेसय अय्यर को सब्सिट्यूट फील्डर धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : केएल राहुल 48वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेलागे को कैच दे बैठे। उन्हें लाहिरू कुमारा ने आउट किया।

गिल-विराट की मजबूत साझेदारी
95 के टीम स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (42 रन) के आउट होने के बाद विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने ओपनर शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 बॉल पर 131 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप में कोहली ने 58 और गिल ने 71 रनों का योगदान दिया। गिल 97 बॉल में 116 रन बनाकर कसुन रजिथा की स्लोअर बॉल पर बोल्ड हो गए।

रोहित-गिल के बीच 95 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 92 गेंदों का सामना किया। साझेदारी में रोहित ने 49 बॉल पर 42 और गिल ने 43 बॉल पर 45 रन बनाए। यहां रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए।

फोटोज में देखिए भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे का रोमांच

गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई।

गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई।

छठा अर्धशतक जमाने के बाद शुभमन गिल।

छठा अर्धशतक जमाने के बाद शुभमन गिल।

आउट होने के बाद निराश कप्तान रोहित शर्मा।

आउट होने के बाद निराश कप्तान रोहित शर्मा।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

दो-दो बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें
सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी प्लेइंग में दो-दो बदलाव किए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक को आराम दिया। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने धनंजय डी सिल्वा की जगह अशीन बंडारा और दुनिथ वेलागे की जगह जेफ्री वेंडरसे को खिलाया।

देखिए दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अशीन बंडारा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment