Quick News Bit

हॉकी वर्ल्ड कप…भारत ने जापान को 8-0 से हराया: कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक के डबल गोल

0
  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Japan Hockey World Cup Match Result; Harmanpreet Singh Abhishek | India Japan Playing

राउरकेला4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे हैं। - Dainik Bhaskar

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे हैं।

भारतीय हॉकी टीम में ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप के क्लासिफिकेशन राउंड में एशियाड की चैंपियन जापान को 8-0 गोल से हराया, हालांकि भारतीय टीम टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड से बाहर को चुकी है। और अब क्लासिफिकेशन राउंड में 9 से 16वें पोजीशन के लिए खेल रही है। इस राउंड में वे टीमें खेलती हैं, जो टॉप-8 में प्रवेश नहीं कर सकी हैं।

राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार शाम को खेले गए इस मुकाबले के दूसरे हॉफ में भारतीय टीम का दबदबा रहा। इससे पहले पहला हॉफ गोलरहित रहा था।

टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें और 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। जबकि अभिषेक ने 35वें और 43वें मिनट में फील्ड गोल किए। इन दोनों के अलावा, मंदीप सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर भारत का खाता खोला। फिर विवेक सागर प्रसाद ने 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर, मनप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में फील्ड और सुखजीत सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
अब 4 क्वार्टर में देखिए मैच का रोमांच

पहला : भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हुआ
मुकाबले के शुरुआती 15 मिनट में कोई गोल नहीं आया। जबकि मेजबानों को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के दो मौके भी मिले, लेकिन हमारे ड्रैग फ्लिकर स्कोर नहीं कर सके।

दूसरा : 3 पेनल्टी कॉर्नर आए पर गोल नहीं
15वें से 30वें मिनट में खेल में 3 पेनल्टी कॉर्नर के मौके आए। लेकिन गोल स्कोर नहीं हो सका। इसमें जापान को दो और भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिले।

तीसरा : अभिषेक के डबल गोल, मंदीप-विवेक ने भी स्कोर किया
45 मिनट के खेल के बाद भारत 4-0 से आगे था। मंदीप सिंह ने पेनल्टी पर गोलकर भारत का खाता खोला। 3 मिनट बाद अभिषेक ने फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। फिर मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद ने 39वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। मैच के 43वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा और मैच का चौथा गोल दागा। इस क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। जबकि जापान को 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम स्कोर नहीं कर सकी।

चौथा : कप्तान ने दागे दो गोल
आखिरी 15 मिनट में भी चार गोल आए। इस क्वार्टर के पहले ही मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। उसके बाद 58वें मिनट में मनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया। इसी मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दागा। फाइनल व्हीसिल से ठीक एक मिनट पहले सुखजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए विजयी स्कोर 8-0 कर दिया।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment