Quick News Bit

स्पाइसजेट में खराबियों पर MD बोले- ये मामूली बात: कहा- हमारे खिलाफ प्रचार किया जा रहा, दूसरी एयरलाइंस की रिपोर्टिंग नहीं होती

0

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पाइसजेट (Spicejet) के प्लेन्स में 18 दिनों में 8 बार खराबी आ चुकी है, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। डॉयरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा कि हम DGCA के नोटिस का स्वागत करते हैं। DGCA की तरफ से जहां-जहां चिंताए जाहिर की गई हैं, हम उनके साथ काम करके खुश हैं।

एमडी ने आगे कहा कि स्पाइसजेट के खिलाफ सोशल मीडिया में प्रचार किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे प्रचार से लोगों का विश्वास कम होता है। दूसरी एयरलाइंस के साथ भी बर्ड हिट की घटनाएं होती हैं, लेकिन उनकी रिपोर्टंग नहीं होती। पिछले कुछ दिनों में लगभग 30 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 1-2 स्पाइसजेट थे। इसमें से अन्य फ्लाइट भी थीं, लेकिन उनकी रिपोर्टिंग नहीं की जा रही।

पाकिस्तान में हुई लैंडिंग को बताया मामूली
पाकिस्तान के कराची में स्पाइसजेट के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग मामले में अजय सिंह ने कहा कि पायलट को लगा कि इंजन में बहुत अधिक ईंधन लग रहा है, इसके बाद उसने फ्लाइट को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार दिया। कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई थी। यह कोई गंभीर घटना नहीं थी।

हमारे लिए सुरक्षा सबसे ऊपर है
स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि हमारे पास न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में सबसे अच्छे सुरक्षा रिकॉर्ड है। हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं। पिछले 17 सालों से स्पाइसजेट 100% सुरक्षित एयरलाइन के तौर पर जाना जाता है।

हर दिन होती हैं औसतन 30 घटनाएं
अजय सिंह ने आगे कहा कि हर दिन आसमान में औसतन 30 घटनाएं होती हैं। हम ऐसी घटनाओं को कम से कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये होना तय है। ये कोई गंभीर विषय नहीं है। कभी-कभी उपकरण खराब हो जाते हैं, लेकिन इसका सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। ये प्लेन बेहद सुरक्षित हैं। प्लेन को कुछ नहीं होता है। सबसे खराब स्थिति में, पायलट बस वापस आ जाता है।

सुरक्षा की कमी कहना पूरी तरह से गलत है
एमडी अजय सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट के प्लेन्स का मई में ऑडिट किया गया। सभी को उड़ान भरने के लिए सुरक्षित पाया गया। DGCA को अगर कोई कमी लगती है तो हम उन पर जरुर काम करेंगे। आज हमने DGCA के साथ बैठक की। उन्होंने जिन मुद्दों पर काम करने के लिए बोला है, हम उन पर काम भी काम कर रहे हैं। हाल फिलहाल में जो भी घटनाएं हुई हैं, वे सभी सामान्य थीं। अगर कोई कहता है कि सुरक्षा की कमी है तो यह पूरी तरह से गलत है।

शनिवार को दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में किसी वजह से धुआं भरने लगा था। इस फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया गया था।

शनिवार को दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में किसी वजह से धुआं भरने लगा था। इस फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया गया था।

स्पाइसजेट के लिए गड़बड़ियों का मंगलवार..

1. दिल्ली-दुबई फ्लाइट की कराची में लैंडिंग
मंगलवार को दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान के ऑयल इंडिकेटर में खराबी का पता लगा। इसके बाद फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर सेफ थे। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा-स्पाइसजेट B-737 की फ्लाइट नंबर SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। यात्रियों को दुबई ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी गई।

2. कांगड़ा-मुंबई फ्लाइट की विंडशील्ड टूटी
मंगलवार को ही कांगड़ा से मुंबई के लिए उड़ा स्पाइसजेट के एक दूसरे विमान की मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी। DGCA के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में 23 हजार फीट ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई थी। इसके बाद तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराने का निर्णय लिया गया।

3. चीन जा रहा कार्गो विमान कोलकाता में उतारा
मंगलवार को ही स्पाइसजेट के बोइंग 737 फ्रीटर कार्गो प्लेन के वेदर रडार ने काम करना बंद कर दिया। फ्लाइट कोलकाता से चीन के चोंगकिंग जा रही थी, लेकिन वेदर रडार खराब होने के बाद विमान को वापस कोलकाता भेजा गया। विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग हो गई। एयरलाइंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment