सोने-चांदी में गिरावट जारी: जुलाई में अब तक सोने में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी 4 हजार रुपए गिरी
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today ; Gold Price ; Gold ; Sona ; Sone Ke Daam; So Far In July, Gold Fell By More Than One And A Half Thousand Rupees, Silver Also Fell By 4 Thousand Rupees
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 26 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोना 89 रुपए सस्ता होकर 50,822 रुपए पर आ गया है। वहीं वायदा बाजार यानी MCX पर दोपहर 3 बजे सोना 52 रुपए की गिरावट के साथ 50,588 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,822 |
23 | 50,619 |
22 | 46,553 |
18 | 38,117 |
54 हजार पर आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 621 रुपए सस्ती होकर 54,106 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 3 बजे ये 199 रुपए कमजोर होकर 54,606 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
इस महीने सोने में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट
इस महीने अब तक सोने की कीमत में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 1 जुलाई को ये 52,339 रुपए पर था जो अब 50,822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी असकी कीमत 1,517 रुपए कम हो गई है। वहीं चांदी भी 58,013 रुपए प्रति किलो ग्राम से 54,106 रुपए पर आ गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,721 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,721.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
और गिर सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और भारत समेत दुनियाभर में ब्याज दरें बढ़ी हैं। यह सिलसिला आगे जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश के लिए सोने की खरीद घट जाती है। वैसे भी ब्याज दरें बढ़ने पर डॉलर महंगा होता है, जिसके चलते सोने की कीमत कम नजर आती है। इसके चलते आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है और ये 49 हजार रुपए पर आ सकता है।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव जारी किए जाते हैं। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। इसके अलावा गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स और मैकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा बढ़ जाते हैं।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.