- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price 1 August Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज, सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना 61 रुपए सस्ता होकर 51,405 रुपए पर आ गया है। वहीं, वायदा बाजार यानी MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 151 रुपए की गिरावट के साथ 51,475 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 51,405 |
23 | 51,199 |
22 | 47,087 |
18 | 38,554 |
58 हजार पर पहुंची चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में इसमें आज तेजी देखने को मिले है। ये आज 359 रुपए महंगी होकर 57,912 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि, वायदा बाजार में इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 136 रुपए कमजोर होकर 58,234 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,766 डॉलर पर सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,766.47 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 20.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोने में देखने को मिल सकती है तेजी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना एक बार फिर महंगा होने लगेगा। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.