सोना-चांदी की कीमत में गिरावट: कमजोर होकर 51 हजार पर आया सोना, चांदी भी फिसलकर 61 हजार पर आई
- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price 20 June Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
आज हफ्ते के कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपए सस्ता होकर 51,064 रुपए पर आ गया है। हालांकि, वायदा बाजार में आज सोने में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 39 रुपए की बढ़त के साथ 50,873 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 51,064 |
23 | 50,860 |
22 | 46,775 |
18 | 38,298 |
चांदी भी हुई कमजोर
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 509 रुपए सस्ती होकर 61,067 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर भी दोपहर 1 बजे ये 130 रुपए लुढ़ककर 60,807 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,842 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,841.99 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोने में आ सकती है तेजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार बढ़ती महंगाई और शेयर मार्केट में गिरावट के चलते सोने में निवेश आपको फायदा दिला सकता है। इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार तक जा सकता है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश का मौका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की पहली किस्त खरीद के लिए 20 से 24, जून यानी 5 दिनों के लिए खुल चुकी है। इसके लिए इश्यू प्राइस 5,091 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। ऑनलाइन अप्लाय करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,041 रुपए देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.