Quick News Bit

सुसाइड करने वाले थे दिनेश कार्तिक: पत्नी का साथी खिलाड़ी से अफेयर था; डिप्रेशन के कारण टीम से निकाले गए, अब गरज रहा बल्ला

0

नई दिल्ली5 मिनट पहलेलेखक: आदर्श कुमार

IPL 2022 में बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक कमाल की फॉर्म में हैं। 36 साल का हो चुका RCB का ये खिलाड़ी इस सीजन में नए रूप में देखने को मिल रहा है। वे अकेले अपने दम पर मैच फिनिश कर रहे हैं। इस उम्र में जब खिलाड़ी संन्यास लेने के बारे में सोचते हैं, कार्तिक का ऐसा प्रदर्शन देख सब हैरान हैं। आज वो जिस ऊंचाई पर हैं, वहां तक पहुंचना कार्तिक के लिए इतना आसान नहीं था।

उनके सबसे खास दोस्त और उनकी पहली पत्नी ने उन्हें धोखा दिया जिसके कारण वे अपनी जिंदगी से इतने परेशान हो गए थे कि सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे थे।

आईए आपको भारत के इस जांबाज खिलाड़ी की पूरी लाइफ स्टोरी बताते हैं…

2007 में की शादी 2012 में हुए अलग

2007 में दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी।

2007 में दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी।

2007 से 2011 के बीच महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया में कार्तिक को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दूसरा विकल्प माना जाता था। धोनी को अगर टीम से आराम मिले तो कार्तिक विकेट के पीछे नजर आते। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना दमदार था कि उन्हें तमिलनाडु की टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन एक झटके में सब खत्म हो गया।

2007 में दिनेश ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी, कुछ साल बाद कार्तिक के दोस्त और टीम में उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय से निकिता का अफेयर चलने लगा। वह मुरली के बच्चे की मां बनने वाली थीं। ये बात कार्तिक को छोड़ तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों को पता थी। अचानक एक दिन निकिता ने कार्तिक को इस सच्चाई के बारे में बताया और उनसे तलाक लेने की बात कही।

कार्तिक सुसाइड करने जा रहे थे

2012 में निकिता ने कार्तिक से तलाक ले लिया और मुरली विजय से शादी कर ली।

2012 में निकिता ने कार्तिक से तलाक ले लिया और मुरली विजय से शादी कर ली।

दोनों के बीच तलाक के बाद निकिता मुरली विजय के साथ रहने लगीं। मुरली IPL में चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन करने लगे। वे लगातार रन बना रहे थे। उनका चयन टीम इंडिया के लिए भी हुआ। वहीं, कार्तिक का प्रदर्शन लगातार गिरने लगा। वे टीम से बाहर कर दिए गए। तमिलनाडु की टीम की कप्तानी उनसे छीन कर मुरली विजय को दे दी गई। कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। वो अपनी जिंदगी से इतने परेशान हो गए कि सुसाइड करने की सोचने लगे। IPL में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे।

जिम जाना कर दिया बंद
कार्तिक ने अपनी ट्रेनिंग तक छोड़ दी थी। उन्होंने जिम जाना भी बंद कर दिया था। उनके ट्रेनर को चिंता हुई और वे उनके घर गए। ट्रेनर ने देखा कि कार्तिक देवदास की तरह दाढ़ी बढ़ाए हुए एक कोने में बैठे हैं। फिर, ट्रेनर ने उनको जोर देकर कहा कि वे अपनी ट्रेनिंग फिर शुरू करें। कार्तिक जैसे-तैसे मान गए और जिम जाने लगे। जिम में ही दिनेश की मुलाकात दीपिका पल्लीकल से हुई।

दीपिका के आने से सब बदल गया

दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से 2015 में शादी की। दीपिका ने पिछले साल जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से 2015 में शादी की। दीपिका ने पिछले साल जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

दीपिका और दिनेश की अच्छी दोस्ती हो गई। कार्तिक नेट्स पर दोबारा अभ्यास करने लगे और घरेलू मैचों में भी रन बनाने लगे। दीपिका ने कदम-कदम पर उनका साथ दिया। एक बार फिर उनको टीम इंडिया के लिए चुना गया। IPL में वो कोलकाता के कप्तान भी बने। कुछ दिन बाद उन्होंने दीपिका से शादी की।

कार्तिक को लगा उनका समय समाप्त हो गया है
34 साल की उम्र में जब IPL में उनकी कप्तानी गई। तब वे रिटायर होना चाहते थे और सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते थे। इस दौरान दीपिका प्रेगनेंट हुईं और 2021 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। कार्तिक ने खेलना बंद कर दिया। वे कॉमेंट्री करने लगे और इस फील्ड में भी वह पूरी तरह छा गए।

कोलकाता की टीम को दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली।

कोलकाता की टीम को दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली।

दीपिका के कारण पूरा हुआ कार्तिक का सपना
दिनेश कार्तिक का सपना चेन्नई के पॉश इलाके पोएश गार्डन में एक आलीशान घर खरीदने का था, लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी, तब दीपिका ने उनसे कहा- हम दोनों वापस अपने खेल पर फोकस करेंगे और तुम्हारा सपना पूरा करेंगे। दीपिका खुद स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। उन्होंने कार्तिक के साथ ट्रेनिंग शुरू की और कुछ ही दिनों में उन्होंने पोएस गार्डन में आलीशान घर भी खरीदा।

IPL 2022 में कार्तिक ने 7 मैच में 210 के औसत से 210 रन बनाए हैं।

IPL 2022 में कार्तिक ने 7 मैच में 210 के औसत से 210 रन बनाए हैं।

IPL 2022 में चेन्नई कार्तिक को टीम में लेना चाहती थी
IPL 2022 से पहले चेन्नई की टीम ने दिनेश कार्तिक से बात की थी कि वो उन्हें अपनी टीम में लेना चाहते हैं। ऑक्शन के दौरान ऐसा हुआ भी चेन्नई लगातार कार्तिक पर बोली लगा रही थी पर बेंगलुरु की टीम ने बाजी जीत ली। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा।

वहीं, दिपिका ने भी स्क्वॉश में कमाल का खेल दिखाया और ग्लासगो में हुए विश्व चैंपियनशिप में जोशना पोनप्पा के साथ मिश्रित युगल और महिला युगल दोनों जीते।

RCB के इस स्टार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी कार्तिक को लेने की बात हो रही है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment