सुशील की गिरफ्तारी से देश की छवि को नुकसान: ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट शूटर विजय कुमार बोले-जो जैसा करता है उसे वैसा परिणाम भुगतना होता है
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Olympic Medalist Shooter Vijay Kumar Said That Whatever He Does, He Has To Suffer The Consequences, The Victim’s Family Should Get Justice.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: राजकिशोर
- कॉपी लिंक
विजय कुमार और सुशील कुमार दोनो 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे।
डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार का मर्डर केस में नाम आने से देश का खेल जगत स्तब्ध है। सुशील के साथ 2012 लंदन ओलिंपिक के एक अन्य सिल्वर मेडलिस्ट विजय कुमार भी इस मामले में सुशील का नाम आने से हैरान हैं। लंदन में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सिल्वर जीतने वाले विजय का मानना है कि इस प्रकरण से देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा है। विजय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि जो जैसा करता है, उसे उसका परिणाम भुगतना ही पड़ता है। अगर सुशील वाकई इसमें शामिल हैं तो उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए।
देश का कानून सबके लिए समान है। वह चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, और सच्चाई सामने आना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विजय कुमार आर्मी से रिटायर होने के बाद वह हिमाचल में डीएसपी पद पर तैनात हैं और फिलहाल ट्रेनिंग कर रहे हैं। पहलवान सुशील कुमार छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर के मर्डर केस में पुलिस हिरासत में हैं।
शर्मिंदा करने वाली घटना
विजय कुमार ने कहा कि सुशील कुमार का नाम मर्डर केस में जुड़ने से उन्हें धक्का पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘कई बार अफवाहें उड़ती हैं कई बार बात सच्ची होती है। मुझे हैरानी हुई थी, कि एक शानदार खिलाड़ी इस तरह के काम में क्यों घुसा। मैं यह सोचने पर मजबूर हूं कि ऐसा क्या रहा होगा कि जो इंसान खेल में अच्छा करता है वह आपराधिक गतिवधियों में कैसे चला जाता है। वजह क्या है, क्या परिस्थिति थी?
ओेलिंपिक मेडल से जिम्मेदारी बढ़ जाती है
विजय कुमार ने कहा कि हर स्पोर्ट्सपर्सन का सपना होता है कि ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करे। ओलिंपिक में मेडल जीतने के बाद तो समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। करोड़ों युवा आपको फॉलो करते हैं। आप एक रोल मॉडल बन जाते हैं। आपकी जिम्मेदारी हो जाती है कि आप यंगस्टर्स को मोटिवेट करें। आप ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपके खेल और आप पर कोई अंगुली उठाए।
जो जैसा कर्म करता है फल उसी तरह का मिलता है
विजय कुमार ने आगे कहा- मेरा मानना है आपको अच्छा काम करते-करते गलत रास्तों पर नहीं जाना चाहिए। सुशील कुमार का जहां तक मर्डर केस में नाम आने और गिरफ्तारी की बात है तो मैं यही कहूंगा कि अभी आगे जांच के बाद बहुत कुछ चीजें साफ होंगी। यह बात सामने आएगी कि क्या हुआ था। कानून सबसे लिए बराबर है। जैसा आप क्राइम करेंगे आपको उसी आधार पर सजा मिलेगी। मेरा मानना है कि जो जैसा कर्म करता है, उसको उसी तरह का फल मिलता है।
पीड़ित परिवार को न्याय मिले
उन्होंने कहा कि उस परिवार के साथ उनकी पूरी साहनुभूति है, जिसने अपना बेटा खोया। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। कोई भी हो कानून सबके लिए बराबर है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.