सुबह गुम हुए केदार जाधव के पिता शाम को मिले: मेमोरी लॉस की बीमारी से है पीड़ित, पुणे में मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए थे
पुणे4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![सुबह गुम हुए केदार जाधव के पिता शाम को मिले: मेमोरी लॉस की बीमारी से है पीड़ित, पुणे में मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए थे सुबह गुम हुए केदार जाधव के पिता शाम को मिले: मेमोरी लॉस की बीमारी से है पीड़ित, पुणे में मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए थे](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/28/kedar_1679974189.png)
केदार जाधव के पिता सोमवार सुबह लापता हो गए थे। उन्हें पुलिस ने सोमवार शाम को ढूंढ निकाला।
भारतीय टीम के क्रिकेटर केदार जाधव के 75 वर्षीय पिता महादेव जाधव सोमवार सुबह 11:30 बजे के करीब पुणे में मॉर्निंग वाॅक के दौरान लापता हो गए थे। हालांकि, महादेव जाधव को कोथरूड पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद शाम को ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि महादेव जाधव डिमेंशिया से पीड़ित हैं यानी उन्हें याद रखने या सोचने की क्षमता में कमी आ जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सुरक्षा गार्ड को गुमराह कर सुबह निकले और कुछ देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। केदार जाधव के परिवार ने अलंकार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज हासिल किया है जिसमें उसे आखिरी बार कर्वे नगर में देखा गया था।
शाम को मिले
लापता होने के कुछ घंटे के बाद ही केदार जाधव के पिता मिल गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महादेव जाधव मुंधवा इलाके में पाए गए थे। वहीं, मुंधवा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अजीत लकड़े ने कहा कि उनकी हालत ठीक है और उन्हें उनके परिवार से मिला दिया गया है।
![केदार जाधव ने अपने पिता की गुमशुदगी को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की फोटो और फोन नंबर भी शेयर किया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/28/3375874907654664648706507602678141779057462n_1679974387.jpg)
केदार जाधव ने अपने पिता की गुमशुदगी को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की फोटो और फोन नंबर भी शेयर किया था।
रिपोर्ट में बताया – पार्किंग से बाहर चले गए थे
पुलिस के मुताबिक केदार जाधव ने पोइलिस रिपोर्ट में लिखाया था कि, मेरे पिता महादेव जाधव हमारे घर से सुबह 11.45 बजे से लापता हैं। मैं अपने पिता और मां मंदाकिनी के साथ सिटी प्राइड थिएटर के पास कोथरूड में रहता हूं। पिता निचे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। हमारी पार्किंग में कुछ चक्कर लगाए और फिर अचानक गेट से बाहर चले गए। हमने उसका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला इसलिए मैं इस गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा रहा हूं।
पिता ने सफेद शर्ट ग्रे पैंट और हाली चप्पल पहनी हुई है। रंग गोरा, चश्मा पहने हुए हैं और सर्जरी के कारण उसके गाल पर निशान है। उन्होंने अपने साथ कोई पैसा या मोबाइल नहीं रखा है। वह मराठी बोलते हैं।
![केदार जाधव के पिता को शाम को ढूंढ लिया गया। जाधव ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/28/kedar-1_1679974559.png)
केदार जाधव के पिता को शाम को ढूंढ लिया गया। जाधव ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे है जाधव
2014 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले केदार जाधव इस समय भारतीय टीम के स्क्वाड से बाहर चल रहे है। उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी-20 खेले है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.