सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन के सेमीफाइनल में: मिक्स्ड डबल्स इवेंट में अपने जोड़ीदार के साथ डाब्रोवस्की-पीयर्स को हराया
- Hindi News
- Sports
- Beat Dabrowski Pearce With His Partner In The Mixed Doubles Event
लंदन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/05/_1657003796.jpg)
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने जोड़ीदार मेट पाविक के साथ साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक जीत हासिल की। उन्होंने सोमवार को चौथी वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोवस्की और जॉन पीयर्स को सीधे सेटों में हराया। हालांकि, इस जीत के लिए विजेता खिलाड़ियों को संघर्ष करना पड़ा।
यहां बता दें कि यह सानिया मिर्जा का आखिरी विम्बलडन है। 35 साल की इस भारतीय खिलाड़ी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2022 सीजन उनके करियर का आखिरी दौरा होगा।
डेढ घंटे से ज्यादा चला मुकाबला
मिर्जा और पाविक की जोड़ी ने डाब्रोवस्की-पीयर्स की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-5 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 41 मिनट तक चला। पूरे मैच में सानिया और पाविक अपने रिटर्न्स के साथ मजबूत थे। इन दोनों ने आखिरी सेट में प्रतिद्वंद्वियों पर दवाब कम नहीं होने दिया।
6 साल पहले जीता था आखिरी ग्रैंड स्लैम
सानिया मिर्जा ने आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल 2016 में जीता था। वे ऑस्ट्रेलिया ओपन के विमेन डबल्स इवेंट में चैंपियन रही थीं। 2015 में सानिया मिर्जा ने विम्बलडन का डबल्स खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में आखिरी ग्रैंड स्लैम सानिया ने 2014 में जीता था। सानिया ने सात ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.