सस्ते में मिल रहा जियोफोन नेक्स्ट: कंपनी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से 1309 रुपए सस्ता मिल रहा, आखिर क्या है इसकी वजह?
नई दिल्लीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
रिलायंस का जियोफोन नेक्स्ट ऑनलाइन बेहद कम कीमत में मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने 6,499 रुपए के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं है। इसे 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, कई ऑनलाइन रिटेलर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी से भी कम कीमत पर बेच रहे हैं। जैसे शॉपदवर्ल्ड से इसे 5,190 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी 1,309 रुपए का फायदा मिलेगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कीमत
रिलायंस के इस जियोफोन नेक्स्ट की अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कीमत भी अलग-अलग है। जैसे, अमेजन इंडिया से इस फोन को 5,450 रुपए में खरीदा जा सकते हैं। तो रिलायंस डिजिटल से इसे 6,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। जब आप गूगल पर jio phone next सर्च करके शॉपिंग कैटेगरी पर जाएंगे तब कई प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत को देखा जा सकता है। स्नैपमिंट EMI स्टोर इसे 5,545 रुपए में बेच रही है। वहीं, शॉपदवर्ल्ड से इसे 5,190 रुपए में खरीद सकते हैं।
जियोफोन नेक्स्ट के सस्ते होने की वजह
जियोफोन नेक्स्ट को कंपनी के ऑफिशियल स्टोर से चार EMI प्लान के साथ खरीदा सकते हैं। सभी EMI पर कंपनी फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। यानी फोन खरीदने के बाद रिचार्ज के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मंथली EMI से रिचार्ज के पैसे की कॉस्ट निकाल दी जाए, तो ये फोन और भी सस्ता हो जाता है। जबकि इसे किसी ऑनलाइन या अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं तब आपको रिचार्ज के लिए अलग से प्लान लेना होगा।
जियोफोन नेक्स्ट के फीचर्स और इसके EMI प्लान के बारे में जानिए।
- बॉक्स : फोन के बॉक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट पर जियोफोन नेक्स्ट लिखा है। सामने की तरफ फोन का मॉडल है। वहीं, नीचे की तरफ क्रिएटेड विद गूगल लिखा है। आपको बता दें कि इस फोन को जियो के साथ गूगल ने तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में जियो की ब्रांडिंग है। वहीं बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के साथ फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। यहां क्वालकॉम और प्रगति ओएस का भी जिक्र है।
- फोन का डिजाइन : बात करें फोन के डिजाइन को इसके फ्रंट साइड में लगभग बेजललैस स्क्रीन दी है। ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रफोन, स्पीकर जैसे एलीमेंट दिए गए हैं। फोन के बैक साइड मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा लेंस के ठीक नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे की तरफ जियो का लोगो दिया है। वहीं, सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।
- चार्जर और केबल : फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। ये ऑर्डिनरी चार्जर है। यानी आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर स्मार्टफोन का बैकअब 36 घंटे का है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम : जब फोन के पहली बार ऑन किया जाता है तब इस पर जियोफोन नेक्स्ट के साथ क्रिएटेड विद गूगल लिखा आता है। जिसकी ठीक बाद प्रगति ओएस लिखा आता है। नीचे की तरफ पावर्ड बाय एंड्रॉयड का ज्रिक किया गया है। इस ओएस का गूगल ने तैयार किया है। फाइनल फोन ऑन होने से पहले स्क्रीन पर जियो का लोगो भी दिखाई देता है।
- रिमूवेबल बैटरी मिलेगी : फोन के बैक कवर को यूजर हटा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसे खराब होने पर आप आसानी से निकाल पाएंगे। बैक कवर हटाने के बाद सिम और माइक्रो SD कार्ड लगाने का स्लॉट भी नजर आता है।
जियोफोन नेक्स्ट के फीचर्स
- इसमें 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।
- फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिलेंगे। इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। सिंगल चार्ज पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। इसमें हॉटस्पॉट भी मिलेगा।
चार EMI प्लान के साथ खरीद सकते हैं जियोफोन नेक्स्ट
1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।
2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
ध्यान रखें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.