Quick News Bit

ससुराल में मिला CWE रेसलर राव पृथ्वी सिंह का शव: मरने से पहले फेसबुक पर लाइव आए थे, ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप

0

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार को CWE रेसलर शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वे द ग्रेट खली से ट्रेनिंग ले चुके थे। दिल्ली पुलिस ने पृथ्वी के ससुराल से उनका शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

शुरुआती जांच के बाद जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच शुभम के परिवार वालों ने उनके ससुराल के लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है। शुभम के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड की है। शुभम इन दिनों अपने ससुराल में ही थे। उनका ससुराल वालों से विवाद भी चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मरने से पहले शुभम फेसबुक पर लाइव आए थे और अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले उन्हें उनकी आठ माह की बच्ची नहीं दे रहे हैं। 15 मार्च 2021 को दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली सुरभि से शुभम की शादी हुई थी। दोनों की 8 माह की बच्ची है।

पृथ्वी ने कुछ दिन पहले अपने FB में यह फोटो पोस्ट की थी।

पृथ्वी ने कुछ दिन पहले अपने FB में यह फोटो पोस्ट की थी।

अटेली में कराने वाले थे रेसलिंग टूर्नामेंट
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले शुभम इंटरनेशनल रेसलर थे। वे 20 दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी सुरभि के साथ अटेली में रेसलिंग प्रतियोगिता कराने की बात कर रहे थे।

एक करोड़ रुपए के कारण हुआ झगड़ा
शुभम के जीजा जय प्रकाश के अनुसार, शुभम को डेढ़ करोड़ रुपए मिले थे और इसी चक्कर में पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। शुभम यह कह कर गए थे कि वह अपनी बेटी से मिलने ससुराल जा रहा है। वहां गया तो उसे पहले जहरीला पदार्थ खिलाया गया फिर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

पृथ्वी सिंह CWE के चैंपियन बनने के बाद।

पृथ्वी सिंह CWE के चैंपियन बनने के बाद।

सिंगापुर से जीतकर लौटे थे शुभम
शुभम सिंगापुर में आयोजित एक प्रोफेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता जीतकर लौटे थे। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कई दिग्गज पहलवानों को मात दी थी।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment