- Hindi News
- Business
- Chances Of Getting More Interest In The Coming Time, Know What You Can Do
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय रिजर्व बैंक पिछले 10 बार से रेपो और रिवर्स रेपो दरों को जस का तस रख रहा है। निकट भविष्य में ब्याज दर में वृद्धि की संभावना हालांकि बनी हुई है। ऐसे में एक निवेशक के तौर पर आपको क्या करना चाहिए, हम बता रहे हैं।
कम से मध्यम समय के लिए करें FD
जब इंटरेस्ट रेट का चक्र नीचे से घूमता है, तो शॉर्ट से मीडियम टर्म की जमा पर ब्याज दर आमतौर पर सबसे पहले बढ़ती हैं। लंबे समय वाले डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ने में थोड़ा अधिक समय लगेगा। यदि आप एक नया FD खोलने या किसी मौजूदा FD को रिन्यू करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको एक छोटी समय वाली FD को चुनना चाहिए।
एक साल या इससे कम समय के लिए करें जमा
इसमें एक वर्ष या उससे कम की FD हो, ताकि आपका पैसा कम दर पर बहुत लंबे समय तक न फंसे। जब कम समय से मध्यम समय की ब्याज दरें चढ़ती हैं, तो आप अपनी FD की अवधि को बढ़ाना शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले तो सरकारी प्रतिभूतियां (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज) की ब्याज दरें बढ़ रही हैं। यह 3 जनवरी 2022 को 6.46% थी जो 27 जनवरी को 6.74% हो गई।
ब्याज दरों के बेंचमार्क के रूप में जाना जाता है
इसे ब्याज दरों के बेंचमार्क के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब यह है कि इंटरेस्ट रेट ऊपर जा रहे हैं। इस वजह से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाना शुरू कर दिया है। निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है। क्योंकि इन्हें पिछले कुछ वर्षों में बैंकों द्वारा लगातार कम इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। पिछले दो हफ्ते में कई बैंकों जैसे HDFC बैंक, SBI, इंडसइंड बैंक, IDBI बैंक आदि ने FD के इंटरेस्ट रेट में वृद्धि की है। माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।
इंडसइंड बैंक ने बढ़ाया ब्याज
इंडसइंड बैंक ने 16 फरवरी से जमा पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। बैंक ग्राहकों को अब 31 दिन से 45 दिन और 46 दिन से 60 दिन में मैच्योर होने वाली FD पर 3.25 प्रतिशत और 3.50% ब्याज दे रहा है। 61 दिनों से 90 दिनों और 91 दिनों से 120 दिनों में समाप्त होने वाली जमा राशि पर 3.75% और 4% ब्याज मिलेगा।
फेडरल बैंक ने भी बढ़ाया इंटरेस्ट
इसी तरह फेडरल बैंक सालाना ढाई से 5.60% तक का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है। बैंक की नई ब्याज दर 17 फरवरी से लागू हो गई है। IDBI ने भी लंबे समय की डिपॉजिट पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी की है। पहले बैंक 5 साल से 7 साल तक की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर 5.25% इंटरेस्ट रेट देता था। 14 फरवरी से यह 5.50% हो गया है।
HDFC बैंक देगा 10 बीपीएस तक ज्यादा ब्याज
HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 2 करोड़ रुपए से कम की जमा के ब्याज में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 फरवरी 2022 से लागू हैं। बैंक ने 1 साल की FD इंटरेस्ट रेट को 4.9 से 5% और 3 साल से 5 साल तक तक की जमा पर ब्याज दर 5.40% से 5.45% कर दिया है।
SBI ने भी बढ़ाया ब्याज दर
देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने 15 फरवरी 2022 से 2 साल से ऊपर के लिए FD पर इंटरेस्ट रेट में 10 से 15 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी 10 फरवरी 2022 से रेट बढ़ा दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने अब 10 फरवरी 2022 से विभिन्न समय वाली जमा पर ग्राहक 2.75% से 5.15% की दर से ब्याज पाएंगे।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.