श्रेयस अय्यर ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस: IPL लेग -2 में ऋषभ पंत की जगह मिल सकती है कप्तानी, दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नंबर-1
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- IPL 2021: Delhi Capital’s Shreyas Iyer Starts Batting Practice, Can Get DC’s Captaincy Back In Leg 2
नई दिल्लीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
श्रेयस की वापसी के बाद IPL लेग-2 में पंत की जगह उन्हें दोबारा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है। दिल्ली फिलहाल 29 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन श्रेयस अय्यर ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उन्हें मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद श्रेयस IPL के पहले लेग में नहीं खेले थे। उनके जगह ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, श्रेयस की वापसी के बाद IPL लेग-2 में पंत की जगह उन्हें दोबारा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है। दिल्ली फिलहाल 29 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।
इंडोर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे श्रेयस अय्यर
अय्यर ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस का वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि, वे मैदान की जगह इंडोर प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथ में जमकर वर्क-आउट भी कर रहे हैं। फिटनेस हासिल करते ही उन्हें नेशनल ड्यूटी के लिए भी बुलाया जा सकता है। दिल्ली की कप्तानी का फैसला हालांकि टीम मैनेजमेंट को लेना है। पर टीम का कोई भी मेंबर इस पर कमेंट करने को तैयार नहीं है।
श्रेयस का कैप्टेंसी के बदले IPL ट्रॉफी पर ध्यान
श्रेयस ने भी कुछ दिन पहले कैप्टेंसी के फैसले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे इस बार में कोई जानकारी नहीं है। यह फैसला टीम के ओनर को लेना है। हालांकि, टीम ने पहले लेग में शानदार प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। मेरे लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है। मेरे लिए IPL ट्रॉफी जीतना ज्यादा मायने रखती है।
श्रेयस दिल्ली के दूसरे सबसे सफल कप्तान
श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली ने 35 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 19 मैच में जीत मिली। वहीं, 18 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस की ही कप्तानी में दिल्ली टीम 2020 में फाइनल में पहुंची थी। जहां उन्हें मुंबई के हाथों हार मिली। वे जीत के मामले में वीरेंद्र सहवाग के बाद सबसे सफल कप्तान हैं। सहवाग ने 2008 से 2012 तक दिल्ली टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान कुल 52 मैच में से 28 मैचों में टीम ने जीत हासिल की और 24 मैचों में हार मिली।
इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में पहले वनडे में चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर दर्द से तड़पते दिखे थे।
पंत ने पहले ही सीजन में धोनी-रोहित को हराया
IPL 2021 सीजन में ऋषभ पंत पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरे। उनकी कामयाबी का पता इसी से चलता है कि IPL पोस्टपोन होने तक दिल्ली ने 8 मैच में से 6 मैच में जीत हासिल की। बतौर कप्तान अपने पहले ही IPL में उन्होंने 9 खिताब जीत चुके लीग के टॉप-3 कप्तानों को हराया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर शामिल हैं।
पंत ने IPL 2021 में कुछ बोल्ड डिसीजन लिए
पंत ने टीम में पृथ्वी शॉ और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और एनरिक नॉर्खिया जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाया। इसका उन्हें फायदा मिला। बल्लेबाजी में पंत ने शॉ और धवन को लगातार मौका दिया और ये दोनों टीम को मैच जिताते चले गए। बॉलिंग में भी पंत ने शुरुआती कुछ मैच में अमित मिश्रा को बेंच पर बैठाया। उनकी जगह ऑलराउंडर ललित यादव को मैदान पर उतारा। ललित ने अच्छे परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.