शेयर मार्केट LIVE: मजबूत विदेशी रुझानों से मजबूत खुले घरेलू स्टॉक इंडेक्स; 77 पॉइंट ऊपर खुला निफ्टी, सेंसेक्स ने दी 148 पॉइंंट की ठोस शुरुआत
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का रुझान है। एनएसई निफ्टी 15800 की तरफ बढ़ रहा है। बीएसई सेंसेक्स 52600 के पास ट्रेड कर रहा है।
मजबूत विदेशी रुझानों पर घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स ने 148 पॉइंट की ठोस शुरुआत दी। निफ्टी भी 77 पॉइंट की मजबूती के साथ खुला।
निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। रियल्टी, PSU बैंक और ऑटो शेयर बाजार को रफ्तार देने में जुटे हैं। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में लगभग 1.5% का उछाल है। PSU बैंक के इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट की मजबूती है।
बाजार में चौतरफा खरीद हो रही है। छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में भी मजबूती है। निफ्टी मिड इंडेक्स लगभग आधा पर्सेंट ऊपर चल रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट का उछाल है।
बाजार को सपोर्ट देने वाले दिग्गज शेयरों में ICICI बैंक, RIL, इनफोसिस, कोटक बैंक और मारुति शामिल हैं। इस पर HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, HUL, हिंडाल्को और BPCL में बिकवाली की वजह से दबाव बन रहा है।
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला हफ्ते के अंतिम दिन जारी रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स 182 पॉइंट गिरकर 52,386 पर बंद हुआ था। निफ्टी 38 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,689 पर रहा था। गिरनेवालों में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे थे। मेटल शेयरों में चमक देखने को मिली थी।
एशियाई बाजारों की ठोस शुरुआत
जापान का निक्केई इंडेक्स 2.5% से ऊपर चल रहा है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में लगभग 0.80% की मजबूती है। हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की तेजी है। कोरिया का कोस्पी लगभग एक पर्सेंट की मजबूती दिखा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में आधा पर्सेंट से ज्यादा की तेजी है।
अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार तेजी
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल आया। डाऊ जोंस 1.30% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.98% की तेजी आई। S&P 500 भी 1.13% पॉइंट की मजबूती के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय शेयर बाजारों में भी भारी उछाल
फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.07% उछलकर बंद हुआ। जर्मनी के DAX इंडेक्स में 1.75% की मजबूती आई। ब्रिटेन के FTSE इंडेक्स में 1.30% की तेजी आई।
9.29 AM सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। सबसे ज्यादा उछाल रियल्टी इंडेक्स में है।
9.18 AM शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में मजबूती है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.