शेयर मार्केट: सेंसेक्स 388 पॉइंट की गिरावट के साथ 58576 पर बंद, निफ्टी 17530 पर; मारुति के शेयर में तेजी
- Hindi News
- Business
- Sensex Fell By 221 Points To Open At 58,743, Nifty Slipped 90 Points; Sun Pharma
मुंबई7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![शेयर मार्केट: सेंसेक्स 388 पॉइंट की गिरावट के साथ 58576 पर बंद, निफ्टी 17530 पर; मारुति के शेयर में तेजी शेयर मार्केट: सेंसेक्स 388 पॉइंट की गिरावट के साथ 58576 पर बंद, निफ्टी 17530 पर; मारुति के शेयर में तेजी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/12/30-9-21-1_1649761051.png)
सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 388.20 (0.66%) की गिरावट के साथ 58,576.37 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 144.65 (0.82%) अंक फिसलकर 17,530.30 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 221 पॉइंट की गिरावट के साथ 58,743 पर खुला जबकि निफ्टी 90 अंक फिसलकर 17,584 पर खुला। सेंसेक्स ने पूरे कारोबारी दिन में 58,794.78 का ऊपरी और 58,298.57 का निचला स्तर बनाया। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट रही।
![सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 में बढ़त और 21 में गिरावट रही।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/12/355_1649759153.jpg)
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 में बढ़त और 21 में गिरावट रही।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप में वरुण बिवरेज, पीआई इंडस्ट्री, अस्ट्रल और गोदरेज इंडिया सहित 10 शेयर्स में बढ़त रही। जबकि यूनियन बैंक, टाटा पावर, जील, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, यस बैंक और नौकरी के स्टॉक्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में धर्मसी मोरारजी केमिकल, ऑनमोबाइल, शिव सिमेंट, सियाराम, कीटेक्स और सुर्योदय के शेयर में तेजी रही।
बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में मामूली बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि आईटी, मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.