शेयर मार्केट: सेंसेक्स करीब 850 पॉइंट की बढ़त के साथ 56500 पर; निफ्टी 247 अंक उछला, IT और मीडिया के शेयर में तेजी
मुंबईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 850 पॉइंट बढ़त के साथ 56,500 पर जबकि निफ्टी 247 अंक उछल कर 16,924 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।
सेंसेक्स 586 पॉइंट या 1.05% की बढ़त के साथ 56,255 पर खुला जबकि निफ्टी 177 अंक उछल कर 16,854 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त मेटल और फार्मा के शेयर्स में है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट है।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 200 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में ABB, जनरल इंश्यूरेंस कॉर्पोरेशन, इंडुरेंस, महिंद्रा फाइनेंस, जील, माइंड ट्री, जिंदल स्टील और फेडरल बैंक में तेजी रही। जबकि ऑबरॉय रियल्टी, क्रिसिल, वरूण विबरेज और टाटा कंज्यूमर में बढ़त है। स्मॉल कैप में अपेक्स, मैट्रीमनी, सस्ता सुंदर, एस टेक, ग्लांट, वारोक, पूनावाला और ग्रीन प्ले में बढ़त है।
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त वाले सेक्टर में बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, मीडिया और मेटल शामिल है। FMCG और फार्मा में मामूली बढ़त है।
LIC IPO के पहले दिन ही 16.2 करोड़ शेयरों में से 10 करोड़ से ज्यादा पर बिडिंग
LIC IPO का आज दूसरा दिन है। इसके पहले ही दिन बुधवार को LIC IPO को बंपर ओपनिंग मिली। देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO कल सुबह 10 बजे सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिजर्व किया गया (कुल शेयर्स का 10%) हिस्सा ओवरसब्सक्राइब्ड हो गया। इसका मतलब है कि इस कोटे के तहत 1.9 गुना बोली लगाई जा चुकी है।
16 करोड़ 20 लाख 78 हजार 67 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा शेयर्स के लिए बोली मिल चुकी है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा भी पूरा सब्सक्राइब्ड हो चुका है। वहीं रिटेल निवेशकों का 57% हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। निवेशकों को 9 मई तक पैसा लगाने का मौका मिलेगा।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.