शेयर मार्केट में बड़ा उछाल: सेंसेक्स 1047 पॉइंट्स से ज्यादा चढ़कर 57,863 पर बंद, पेटीएम में 6% की गिरावट
मुंबई12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![शेयर मार्केट में बड़ा उछाल: सेंसेक्स 1047 पॉइंट्स से ज्यादा चढ़कर 57,863 पर बंद, पेटीएम में 6% की गिरावट शेयर मार्केट में बड़ा उछाल: सेंसेक्स 1047 पॉइंट्स से ज्यादा चढ़कर 57,863 पर बंद, पेटीएम में 6% की गिरावट](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/17/935_1647492647.jpg)
हफ्ते के चौथे दिन भी आज शेयर बाजार में भारी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1047 पॉइंट्स ऊपर 57,863 पर बंद हुआ। इसके 30 में से 28 शेयर्स बढ़त रही। बैंकिंग स्टॉक ने इसे सपोर्ट किया। कल भी यह सेक्टर सबसे ज्यादा बढ़ा था। वहीं पेटीएम में आज भी गिरावट रही। ये 39.80 (-6.28) गिरकर 595.25 पर बंद हुआ।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/17/_1647511469.jpg)
बैंकिग शेयर्स की दो दिनों से तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना है। तीन साल में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में ऐसा हुआ था। बुधवार को इसने ब्याज दरों में एक चौथाई की बढ़त की। ऐसी उम्मीद है कि इस साल यह सात बार दरें बढ़ा सकता है।
मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 256 लाख करोड़ रुपए था। यानी इसमें 4 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। आज सेंसेक्स 804 अंक ऊपर 57,620 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,687 का ऊपरी और 57,518 का निचला स्तर बनाया।
एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस भी तेजी में
इसके बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक और एशियन पेंट्स के साथ कोटक बैंक, ICICI बैंक 1 से 5% तेजी में रहे। इनके साथ ही SBI, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, TCS और टेक महिंद्रा के साथ इंफोसिस के शेयर्स 1 से 4% की बढ़त में रहे।
निफ्टी 17 हजार के पार
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 312 अंकों की तेजी के साथ 17,287 पर रहा। यह 17,202 पर खुला था और 17,344 का ऊपरी तथा 17,175 का निचला स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंक और फाइनेंशियल में 1-2% की तेजी रही।
46 स्टॉक में तेजी
निफ्टी के 50 में से 46 स्टॉक में बढ़त और 4 गिरावट में रही। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC बैंक, टाइटन, सन फर्मा, टाटा कंज्यूमर रहे। गिरने वालों में HCL टेक, इंडियन ऑयल, इनफोसिस और सिप्ला रहे। इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,039 पॉइंट्स (1.86%) ऊपर 56,816 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 312 अंक (1.87%) की बढ़त के साथ 16,975 पर बंद हुआ था।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.