लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 629 पॉइंट की बढ़त के साथ 55397 पर बंद: टेक महिंद्रा, TCS और रिलायंस में तेजी
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 20 July Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/20/it_1658318239.jpg)
भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 15 जुलाई से जारी लगातार बढ़त का सिलसिला चौथे कारोबारी दिन बुधवार को जारी रहा। सेंसेक्स 629 पॉइंट की बढ़त के साथ 55397.50 पर और निफ्टी 180 पॉइंट की उछाल के साथ 16520 पर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी IT और मेटल में 2% तक की तेजी देखने को मिली। आज ग्लोबल मार्केट में तेजी और विंडफॉल टैक्स में कटौती की वजह से शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली। आज ऑयल कंपनियों के शेयर तेजी से भागे। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, HCL टेक, TCS और रिलायंस में 2-3% की बढ़त देखने को मिली।
आज रुपया सोमवार को 79.94 प्रति डॉलर के मुकाबले 5 पैसे नीचे 79.99 पर बंद हुआ।
![सेंसेंक्स 30 के 22 शेयर में तेजी रही।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/20/capture_1658312500.jpg)
सेंसेंक्स 30 के 22 शेयर में तेजी रही।
निफ्टी टॉप 5 गेनर्स
शेयर | करंट प्राइस | गेन |
ONGC | 135.00 | 3.71% |
टेक महिंद्रा | 1,021.25 | 3.60% |
TCS | 3,107.80 | 2.82% |
HCL टेक | 904.60 | 2.79% |
रिलायंस | 2,540.00 | 2.54% |
निफ्टी टॉप 5 लूजर्स
शेयर | करंट प्राइस | गिरावट |
HDFC लाइफ | 540.00 | 1.99% |
M&M | 1,195.00 | 1.82% |
सन फार्मा | 1884.70 | 1.13% |
आयशर मोटर्स | 3,088.00 | 1.07% |
कोटक बैंक | 1,846.25 | 0.81% |
क्रूड प्रोडक्शन पर केंद्र ने घटाया टैक्स
सरकार ने तीन हफ्तों के बाद भारत में होने वाले ऑयल प्रोडक्शन पर लगाए गए विंडफॉल टैक्स (windfall taxes) और फ्यूल एक्सपोर्ट पर लगाई गई ड्यूटी को वापस लेने का फैसला किया है। सरकार ने डीजल और एविएशन फ्यूल पर शिपमेंट में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।
गैसोलिन यानी पेट्रोल एक्सपोर्ट पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। डोमेस्टिक क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर लगाए गए विंडफॉल टैक्स में 27% की कटौती की गई है। अब प्रति टन क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटकर 17,000 रुपए हो गया है। सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा देश के सबसे बड़े फ्यूल एक्सपोर्टर रिलायंस इंडस्ट्रीज और क्रूड ऑयल प्रोड्यूसर ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन को होगा।
सरकार ने 1 जुलाई को फ्यूल एक्सपोर्ट ड्यूटी और विंडफॉल टैक्स का ऐलान किया था। इसके तहत एक लीटर पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 6 रुपए, जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर 6 रुपए और डीजल के एक्सपोर्ट पर 13 रुपए की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा डोमेस्टिक मार्केट में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर प्रति टन 23,250 रुपए का विंडफॉल टैक्स लगाया गया था।
अमेरिकी बाजारों में तेजी का असर भारतीय मार्केट पर भी
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी रही। डाउ जोन्स में 754.44 अंकों या 2.43% की तेजी रही और यह 31,827.05 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 2.76% तेजी रही और यह 3,936.69 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक में 3.11% बढ़त रही और यह 11,713.15 के लेवल पर बंद हुआ। अर्निंग सीजन अब तक उम्मीद से बेहतर जा रहा है, जिससे इन्वेस्टर में उत्साह दिखा है। हालांकि बाजार की नजर महंगाई और बढ़ रहे ब्याज दरों पर बनी हुई है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.