रोमांचक मुकाबले में आखिरी बॉल पर जीता न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट में श्रीलंका को 2 विकेट से हराया, केन विलियमसन ने जड़ा शतक
क्राइस्टचर्च2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। सोमवार को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 2 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड को विजयी रन आखिरी गेंद पर मिला।
न्यूजीलैंड को मिला था 285 रन का लक्ष्य
पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड चौथे दिन 1 विकेट खो कर 28 बना लिए थे। केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। विलियमसन के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका को ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे जयदा 3 विकेट लिए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या ने 2, कासुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिए।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी दिन के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। वहीं, श्रीलंका को जीतने के लिए 3 विकेट की दरकार थी। क्रीज पर केन विलियमसन थे और बॉल असिथा फर्नांडो के पास थी।
अब पॉइंट्स में जानते है आखिरी ओवर का रोमांच
- पहली बॉल : विलियमसन ने लॉन्ग ऑन पर बॉल को खेला। रन लेने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्लिप हो गए।
- दूसरी बॉल : असिथा की बॉल पर हेनरी ने सामने शॉट खेला और 1 रन लिया।
- तीसरी बॉल : विलियमसन ने शॉट खेला। दूसरा रन लेने की कोशिश में हेनरी को असिथा ने रनआउट किया।
- चौथी बॉल : विलियमसन ने गैप निकाला और ऑफ साइड में चौका जड़ दिया।
- पांचवी बॉल : असिथा की बाउंसर विलियमसन के सर के ऊपर से गई। अंपायर ने वाइड नहीं दी। इस बॉल पर एक भी रन नहीं आया।
- छठी बॉल : बौंडर पर विलियमसन ने पुल करने का सोचा लेकिन शॉट नहीं खेल पाए। कीपर के पास बॉल गई। विलियमसन के क्रीज में पहुँचने के बाद थ्रो लगा। और बाय का रन पूरा किया।
विलियमसन आखिरी पर रनआउट होते-होते बचे।
हार के साथ ही श्रीलंका WTC फाइनल की रेस से बाहर
हारने के बाद श्रीलंका WTC की रेस से बाहर हो चुका है। श्रीलंका के क्वालीफाई करने के लिए भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच ड्रॉ करना या हारना और साथ ही श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच किसी भी हाल में जीतना जरूरी था। श्रीलंका WTC की पॉइंट्स टेबल में 48.48% अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
क्रिकेट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..
भारत लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में:जून में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला; श्रीलंका की हार का फायदा मिला
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC, यानी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जून 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से होगा। पढ़ें पूरी खबर
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.