Quick News Bit

रूस-यूक्रेन जंग से बढ़ी गेहूं की मांग: मिस्र भी भारत से गेहूं खरीदेगा; गोयल बोले- भंडार भर रखे हैं, हम दुनिया को सर्व करने को तैयार

0
  • Hindi News
  • Business
  • Now Egypt Will Also Buy Wheat From India; Goyal Said – We Are Ready To Serve The World

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन और रूस के गेहूं का बड़ा इंपोर्टर मिस्र (इजिप्ट) अब भारत से गेहूं खरीदेगा। मिस्र ने भारत को गेहूं सप्लायर के रूप में मंजूरी दे दी है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय गेहूं का सैंपल देखते मिस्र के अधिकारी

भारतीय गेहूं का सैंपल देखते मिस्र के अधिकारी

पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘भारत के किसान दुनिया का पेट भर रहे हैं। मिस्र ने भारत को गेहूं सप्लायर के तौर पर मंजूरी दी है। जब दुनिया सतत फूड सप्लाई के भरोसेमंद अल्टरनेट सोर्स की तलाश में है तो मोदी सरकार आगे आई है। हमारे किसानों ने भंडारों को भरा रखा है और हम दुनिया को सर्व करने के लिए तैयार हैं।’

रूस-यूक्रेन जंग से गेहूं उपलब्धता में गिरावट
दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ग्लोबल मार्केट में गेहूं की उपलब्धता में भारी गिरावट आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देश गेहूं के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक हैं।

मिस्र ने 2020 में रूस से लगभग 1.8 अरब डालर और यूक्रेन से 610.8 अरब डालर का गेहूं आयात किया। अफ्रीकी देश भारत से 10 लाख टन गेहूं आयात करना चाहता है और उसे अप्रैल में 2,40,000 टन गेहूं की जरूरत होगी।

भारत का सबसे ज्यादा गेहूं बांग्लादेश को
भारत का गेहूं निर्यात मुख्य रूप से पड़ोसी देशों को होता है। 2020-21 में मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से बांग्लादेश की सबसे बड़ी 54% हिस्सेदारी है। इसके अलावा नेपाल, UAE, श्रीलंका, यमन, अफगानिस्तान, कतर, इंडोनेशिया, ओमान और मलेशिया में भी भारत का गेहूं सप्लाई होता है।

गेहूं निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 1% से भी कम
विश्व के गेहूं निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 1% से भी कम है। हालांकि, इसका हिस्सा 2016 के 0.14% से बढ़कर 2020 में 0.54% हो गया। 2020 में दुनिया के कुल उत्पादन में लगभग 14.14% हिस्सेदारी के साथ भारत गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

भारत के गेहूं उत्पादन का बड़ा हिस्सा घरेलू खपत में
भारत सालाना लगभग 107.59 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन करता है। इसका एक बड़ा हिस्सा घरेलू खपत में जाता है। भारत में प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment