- Hindi News
- Sports
- Ukrainian Tennis Star Refuses Handshake After Beating Russian Opponent
टेक्सास2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मार्ता कोस्त्युक ।
यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने WTA फाइनल जीतने के बाद रसियन खिलाड़ी से हाथ मिलाने से मना कर दिया। टेक्सास में खेले गए WTA फाइनल में मार्ता कोस्त्युक ने रसियन खिलाड़ी ग्रेचेवा को 6-3 7-5 से हराकर अपना पहला WTA खिताब हासिल किया।
20 साल की मार्ता कोस्त्युक अपने देश यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से ही WTA में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के खेलने का विरोध कर रही हैं। ऑस्टिन में जीत के बाद कोस्त्युक ने अंपायर से हाथ मिलाया, लेकिन ग्रेचेवा से हाथ नहीं मिलाया। वहीं ग्रेचेवा ने दो बार अपने हाथ आगे बढ़ाए पर कोस्त्युक अंपायर से मिलने के बाद सीधे अपनी कुर्सी की ओर से चली गईं।
कोस्त्युक ने युद्ध लड़ रहे सैनिकों और जान गवां चुके लोगों को जीत समर्पित किया
कोस्त्युक ने अपनी जीत को युद्ध लड़ रहे यूक्रेन सैनिकों और जान गवां चुके लोगों को समर्पित किया। कोस्तयुक ने कहा, ‘ अभी की स्थिति में खिताब जीतना मेरे लिए बेहद खास है। यह खिताब यूक्रेन के वीर सैनिकों और लोगों को समर्पित है।
एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर नाटो में शामिल होने के विरोध में हमला कर दिया था। अभी तक युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। लोगों को पलायन तक करना पड़ा है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.