- Hindi News
- Business
- Mukesh Ambani Gautam Adani Net Worth | Gautam Adani Made More Money Than Reliance Industries Chairman
मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में वे हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस समय उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1,40,200 करोड़ रुपए थी।
मुकेश अंबानी सबसे अमीर
भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी हैं। वे पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी अंबानी की तुलना में अडाणी पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसा कमाए थे। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है।
अडाणी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीबन 4 गुना बढ़ी है। 59 वर्ष के अडाणी इस वजह से एशिया के फिर से दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। इसी साल मई में भी वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। हालांकि उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से उनकी कंपनियों के शेयर्स में जून महीने मे जमकर गिरावट आई थी। इससे अडाणी की पर्सनल संपत्ति भी घट गई थी।
बढ़ रही है अडाणी के शेयर्स की कीमत
पिछले कुछ समय से फिर से अडाणी के शेयर्स की कीमतें ऊपर जाने लगी हैं। अडाणी ने अब तक दूसरे नंबर पर रहे चीन के झोंग शनशान को पीछे छोड़ा है। यह पहली बार हुआ है जब अडाणी और दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में आठवें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वे पहले 12 वें नंबर पर थे।
विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अडाणी की संपत्ति 1,31,600 करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ है। IT कंपनी HCL टेक के शिव नाडार और उनकी परिवार की संपत्ति एक साल में 67% बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2,36,600 करोड़ रुपए है। उनकी रैंकिंग पिछले साल के ही रैंक के बराबर है। वे तीसरे नंबर पर हैं। SP हिंदूजा परिवार की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति 53% बढ़ी है।
लक्ष्मी मित्तल पांचवें नंबर पर हैं
आर्सलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.74 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रोजाना की कमाई 312 करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठें नंबर पर हैं। वे 80 साल के हैं। उनकी रोजाना की कमाई 190 करोड़ रुपए थी। उनकी संपत्ति में 74% का इजाफा हुआ है। डीमार्ट के राधाकृष्णा दमानी सातवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.54 लाख करोड़ रुपए है।
नौवें नंबर पर बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उनकी संपत्ति 1.22 लाख करोड़ रुपए है। बिड़ला की रोजाना की कमाई 240 करोड़ रुपए एक साल में थी। एशिया के टॉप 10 अमीरों में से तीन लोग मुंबई में, दो लोग लंदन में रहते हैं। एक बिजनेसमैन अहमदाबाद में और एक दिल्ली में जबकि एक बिजनेसमैन पुणे में रहते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.