मिशेल मार्श के IPL में खेलने पर संदेह: DC में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पाकिस्तानी दौरे पर चोटिल; कप्तान फिंच बोले- वनडे और टी-20 सीरीज खेलना मुश्किल
कराची4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPLके 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को IPLमें जीत के साथ डेब्यू किया। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। वहीं इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर पाकिस्तान से आई है। पाकिस्तान दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोटिल हो गए है। वह वनडे और टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में IPLमें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आगे के मैचों में मार्श के खेलने पर संदेह है। हालांकि अभी न तो फ्रेंचाइजी और न ही मार्श की ओर से इस पर कोई अधिकारिक बयान आया है।
कूल्हे में लगी है चोट
मार्श को कूल्हे में चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने मीडिया में दिए बयान में बताया कि मिशेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उन्हें जिस तरह से दर्द महसूस रहा है, उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह वे पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में खेल पाएंगे।
मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.50 करोड़ में खरीदा
मिशेल मार्श को इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब मार्श के चोटिल होने से दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे के मैचों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पहले भी चोटिल हो चुके हैं मार्श
मार्श का वैसे चोटों से पुराना नाता है। इससे पहले 2017 में भी चोटिल हो गए थे और आईपीएल से बाहर हुए थे। उस समय वह पुणे सुपरजायंट्स टीम में शामिल थे। इसके बाद अगले चार सालों में इस खिलाड़ी की कंधे और टखने की भी सर्जरी हुई। साल 2020 में आरसीबी टीम में शामिल मार्श पहले ही मैच में चोट खा बैठे थे। इसके बाद वो आईपीएल से ही बाहर हो गए।
मिचेल मार्श का बिग बैग में शानदार प्रदर्शन
मिचेल मार्श ने हाल ही में बिग बैश लीग में 85 से ज्यादा की औसत से 255 रन बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप में मार्श ने 60 से ज्यादा की औसत से 185 रन बनाए थे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.