मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन: 85 साल की निर्मल कौर पोस्ट कोविड कॉम्पिलकेशंस से जूझ रही थीं, भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं
- Hindi News
- Sports
- Legendary Sprinter Milkha Singhs Wife Nirmal Dies Due To Covid 19 Complications
चंडीगढ़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुद ICU में भर्ती होने के कारण मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
भारत के दिग्गज स्प्रिंटर रहे मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्पिलकेशंस के कारण निधन हो गया। वे 85 साल की थीं। निर्मल भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। साथ ही वे पंजाब सरकार में स्पोर्ट्स डायरेक्टर (महिलाओं के लिए) के पद पर भी रही थीं।
मिल्खा सिंह के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्मल कौर का निधन रविवार शाम 4.00 बजे हुआ। बयान में आगे कहा गया है कि ICU में भर्ती होने के कारण मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
26 मई को अस्पताल में किया गया था भर्ती
कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं निर्मल कौर को 26 मई को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इससे दो दिन पहले मिल्खा सिंह को इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल्खा सिंह को परिवार के अनुरोध पर एक सप्ताह बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन, निर्मल को अस्पताल में ही रखा गया था। मिल्खा सिंह को बाद में पीजीआई के ICU में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में सुधार जारी
पीजीआई में चल रहे इलाज में मिल्खा सिंह का स्वास्थ्य दिनों-दिन ठीक हो रहा है। मिल्खा सिंह पर पीजीआई के डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है। बुधवार को उनकी नाक में पड़ी भोजन की नली निकाल दी गई थी। इसके बाद से वे स्वयं खाना खा रहे हैं। मंगलवार तक उन्हें नाक में लगे पाइप के जरिए भोजन दिया जा रहा था। वहीं, उनका ऑक्सीजन स्तर भी तेजी से सुधर रहा है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.