Quick News Bit

मार्केट का गुड फ्राइडे: सेंसेक्स 750 पॉइंट्स बढ़ कर 58 हजार के पार, निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़, सभी 30 शेयर्स तेजी में

0
  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Rises 650 Points, Investors Earn 3 Lakh Crores In One Minute, All 30 Stocks Are Up,share Market, Share Price

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 649 पॉइंट्स बढ़कर 57,926 पर पहुंच गया है - Dainik Bhaskar

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 649 पॉइंट्स बढ़कर 57,926 पर पहुंच गया है

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 750 पॉइंट्स बढ़कर 58,035 पर पहुंच गया है। पहले मिनट में निवेशकों ने 4 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। मार्केट मंगलवार को बढ़त के साथ खुला था जबकि गुरुवार को भारी गिरावट थी।

मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए

कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260.32 लाख करोड़ रुपए था। आज यह 264.40 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स 519 पॉइंट्स ऊपर 57,795 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,940 का ऊपरी और 57,656 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक में NTPC है जो 3.50% ऊपर है। टाटा स्टील और महिंद्रा का शेयर 2-2% बढ़त में हैं।

विप्रो और एयरटेल भी तेजी में

विप्रो, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टाइटन, बजाज और रिलायंस के शेयर में 1-1% से ज्यादा की तेजी है। TCS, HCL टेक, ITC और डॉ. रेड्‌डी भी एक-एक पर्सेंट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मारुति, नेस्ले, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, SBI और कोटक बैंक के भी स्टॉक ऊपर चल रहे हैँ।

सेंसेक्स के 193 शेयर लोअर और 177 अपर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह कि एक दिन में इन स्टॉक में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। 529 स्टॉक गिरावट में हैं और 2,013 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी में 235 अंकों की तेजी

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 235 अंकों की तेजी के साथ 17,345 पर कारोबार कर रहा है। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में हैं। यह 17,208 पर खुला था। 17,2906 इसका निचला स्तर और 17,330 ऊपरी स्तर था। इसके 50 शेयर्स में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

मारुति गिरावट में

इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, HDFC बैंक और मारुति हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में NTPC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ONGC, टाटा कंज्यूमर और इंडसइंड बैंक हैं। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 581 पॉइंट्स (1%)​​​​टूटकर 57,276 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 167 अंक (0.97%) गिरकर 17,110 पर बंद हुआ था। पर है। सभी IT कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट रही। मार्केट कैप में 2.45 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी।

वैसे आंकड़े बताते हैं कि बजट के आस-पास बाजार में गिरावट रहती है। पिछले 12 बार के बजट में से 9 बार बाजार जनवरी में नीचे रहा। हालांकि उसके बाद इसमें तेजी आती रहती है। पिछली बार बजट वाले दिन सेंसेक्स 2200 पॉइंट्स ऊपर था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment