भास्कर बिजनेस अपडेट: TCS को जून तिमाही में 9519 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
- Hindi News
- Business
- Business Live Update ; Share Market ; The Stock Market Opened With Strength, Sensex Opened With A Gain Of 394.21 Points At The Level Of 54,574.43
नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश की दिग्गज IT कंपनी TCS ने आज जून 2022 तिमाही के अपने नतीजे जारी किए हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 5% बढ़कर 9,519 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9008 करोड़ रुपए था। हालांकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 4.5% गिरा है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,926 करोड़ रुपए था।
जून 2022 तिमाही में कंपनी की आमदनी 52,758 करोड़ रुपए रही। ये साल-दर-साल आधार पर 16% ज्यादा है। जून 2021 में कंपनी को 45,411 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। इसके अलावा TCS बोर्ड ने 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड को मंजूरी दे दी है।
सेंसेक्स 303 अंक बढ़कर 54,481 बंद हुआ, निफ्टी भी 87 पॉइन्ट चढ़ा; बैंक शेयर्स में तेजी
आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए। सेंसेक्स 303.38 अंक यानी 0.56% की तेजी के साथ 54,481.84 पर बंद हुआ। वहीं अगर निफ्टी की बात करें तो ये 87.70 अंक यानी 0.54% की बढ़त के साथ 16,220.60 पर बंद हुआ है। आज के टॉप गेनर्स में LT, पावरग्रिड, NTPC और ICICI बैंक शामिल हैं। इससे पहले बाजार आज बढ़त के साथ ही खुले थे।वहीं गुरुवार को भी बाजार में बढ़त देखी गई थी।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर्स में बढ़त।
सोने-चांदी के दामों में आज भी गिरावट जारी, 51 हजार के नीचे आया सोना
आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 16 रुपए सस्ता होकर 50,877 रुपए पर पहुंच गया है। अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 225 रुपए सस्ती होकर 56,626 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,877 |
23 | 50,673 |
22 | 46,603 |
18 | 38,158 |
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, 1 डॉलर की कीमत 79.29 रुपए हुई
आज रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। ये 13 पैसे कमजोर होकर 79.29 रुपए पर बंद हुआ। ये सुबह 12 पैसे कमजोर होकर 79.25 पर खुला था। इससे पहले गुरुवार को भी रुपया कमजोर हुआ था। वहीं बुधवार को ये डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 79.36 रुपए पर पहुंच गया था।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.