भारतीय हॉकी टीम इतिहास दोहराने उतरेगी: ब्रिटने के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच आज, टीम इंडिया के पास 41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका
- Hindi News
- Sports
- Tokyo olympics
- India Vs Great Britain Tokyo Olympics Hockey Quarterfinals Match LIVE Streaming; Head to Head Record Stats All You Need To Know
टोक्यो5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्रेट ब्रिटेन के कैप्टन एडम डिक्सन और भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह। 8 बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय टीम के पास इतिहास को दोहराने का बेहतरीन मौका है।
ओलिंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की पुरुष हॉकी टीम के बीच आज शाम 5:30 बजे से क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत के पास 41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। पिछली बार टीम 1980 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब भारत ने गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। इसके बाद से टीम कभी क्वार्टर फाइनल स्टेज से ऊपर नहीं जा पाई है। 8 बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय टीम के पास इतिहास को दोहराने का बेहतरीन मौका है।
भारत और ग्रेट ब्रिटेन का ओलिंपिक में रिकॉर्ड
- भारत की वर्ल्ड रैंकिंग फिलहाल 3 है और ब्रिटेन 6 नंबर पर है। दोनों टीमों का ओलिंपिक में 8 बार आमना-सामना हुआ है। भारत और ब्रिटेन दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं।
- टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म में है। पूल स्टेज में टीम ने 5 में से 4 मैच जीते। इस दौरान भारत ने 2016 रियो ओलिंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना की टीम को भी हराया। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें हार मिली।
- ब्रिटेन की टीम ने 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। जर्मनी के खिलाफ टीम को हार मिली और नीदरलैंड्स और बेल्जियम के खिलाफ पूल स्टेज का आखिरी 2 मैच ड्रॉ रहा।
- भारत और ब्रिटेन 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 बार आमने-सामने आए थे। तब ग्रुप स्टेज में भारत ने ब्रिटेन को 4-3 से हराया था। हालांकि इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में इंग्लिश टीम ने इंडिया को 2-1 से हरा दिया था।
- ग्रेट ब्रिटेन ने 1988 सियोल ओलिंपिक के बाद से हॉकी में कोई मेडल नहीं जीता है। 2012 लंदन ओलिंपिक में टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी।
- भारत और ब्रिटेन ने 1948 ओलिंपिक में फाइनल मैच खेला था। तब भारत ने इंग्लिश टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। यह स्वतंत्र भारत का पहला गोल्ड मेडल था।
- इसके बाद टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को 1952 और 1960 ओलिंपिक के नॉकआउट मैच में हराया था। इसके अलावा 1972 ओलिंपिक के ग्रुप स्टेज में भी भारत ने ब्रिटेन को हराया था।
1972 के बाद पहली बार पूल लेग में 4 मैच जीते
यह 1972 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम ने पूल स्टेज में 4 या इससे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। 1972 ओलिंपिक में भारत ने पूल स्टेज में 7 में से 5 मैच जीते थे। इसके बाद 2016 ओलिंपिक तक भारत ग्रुप स्टेज में 3 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाया। 1984 से 2016 तक तो भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में कभी 2 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाई थी।
1980 मॉस्को ओलिंपिक के बाद हॉकी में कोई मेडल नहीं
भारत अर्जेंटीना के खिलाफ जीतकर पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। अब इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम-8 के मुकाबले में उतरेगा। 1980 मॉस्को ओलिंपिक में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद उसने कोई मेडल नहीं जीता है।
पुरुष हॉकी में भारत ने 8 गोल्ड मेडल जीते
भारत ने ओलिंपिक में सबसे ज्यादा मेडल पुरुष हॉकी में जीते हैं। टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
पिछले 5 साल में टीम इंडिया का शानदार परफॉर्मेंस
1980 के बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। 1984 लॉस एंजेलिस ओलिंपिक में 5वें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी। 2008 बीजिंग ओलिंपिक में तो टीम पहली बार क्वालिफाई ही नहीं कर सकी। 2016 रियो ओलंपिक में भारतीय टीम आखिरी स्थान पर रही थी। पिछले पांच साल में भारत के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया है। यही वजह रही कि टीम वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची।
टीम इंडिया
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश
डिफेंडर्स : हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा।
मिडफील्डर्स : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित।
फॉरवर्ड्स : शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह।
स्टैंडबाय : कृष्ण पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार (डिफेंडर), सिमरनजीत सिंह (मिडफील्डर)।
ग्रेट ब्रिटेन
एडम डिक्सन (कप्तान), डेविड एम्स, इयान स्लोअन, सैम वार्ड, जैकब ड्रैपर, रुपर्ट शिपर्ली, जैक वॉलेस, ओली पेन, लियाम अंसेल, ब्रैंडन क्रीड, जेम्स गॉल, क्रिस ग्रिफिथ्स, फिल रोपर, लियाम सैनफोर्ड, टॉम सोर्सबी और जैक वॉलर।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.