Quick News Bit

भाई दूज के 10 गिफ्ट आइडियाज: आपकी बहन की हेल्थ का हमेशा ध्यान रखेंगे, म्यूजिक एक्सपीरिएंस को दोगुना करेंगे

0
  • Hindi News
  • Tech auto
  • Diwali Bhai Dooj 2021 Gifts Ideas For Your Brothers And Sisters With Discount Offers

नई दिल्ली16 घंटे पहले

कल भाई दूज है। बहन भाई के लिए या भाई बहन के लिए कोई गैजेट गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन उनके पास है। कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी गैजेट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर्स कभी भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में गिफ्ट खरीदने का ये सबसे बेहतर समय भी है। हम 10 ऐसे ही गैजेट गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप भाई दूज को और ज्यादा यादगार बना पाएंगे।

इस वॉच की रियल प्राइज 4,999 रुपए है, लेकिन अमेजन पर 60% डिस्काउंट के साथ इसे 1,999 रु. में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट भी इस कीमत के साथ इसे बेच रहा है। वॉच को IP68 से सर्टिफाइड किया गया है। जो पानी पड़ने के बाद भी खराब नहीं होती है। 8 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं इसमें आप कितना चले, हार्ट रेट, कितनी नींद ली पता कर पाएंगे। इसमें 60 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगी।

फोन में 1.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। बैटरी 125 mAh की है जो दो हफ्ते के बैटरी बैकअप के साथ आती है। 11 तरह के प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड जिसमें योग, रोप स्किपिंग, कितना चले और दौड़े पता कर पाएंगे। 5ATM का वॉटर रेजिस्टेंस मिलता है। इसे पहनकर पानी में तैर भी सकते हैं। मेंसटुरल साइकिल ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन मिलती है।

यह ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला वायरलेस स्पीकर है। इसमें हाथ से पकड़ने के लिए कैरी हैंडल मिलता है। साथ ही USB, SD कार्ड, FM रेडियो और कॉल फंक्शन भी मिलेगा। जेब्रोनिक्स स्पीकर में 1 साल की वारंटी मिलती है। 9 कलर ऑप्शन के साथ इसे खरीद सकते हैं। इसका चार्जिंग टाइम 4-5 घंटे का है। सिंगल चार्ज में प्लेबैक टाइम लगभग 10 घंटे का मिलता है।

यह नेकबैंड ईयरफोन वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इससे 25 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसमें पावरफुल बेस मिलता है। कॉल करने के लिए बिल्ट इन माइक मिलता है। चार्जिंग के टाइप C पोर्ट मिलता है। IPX5 रेटिंग मिली है, इससे ये पानी पड़ने पर खराब नहीं होगा। इसे 8 मिनट चार्ज करके 8 घंटे तक गाना सुन सकते हैं।

इसमें गाना सुनते समय शानदार बेस का एक्सपीरिएंस मिलता है। पानी पड़ने पर भी यह खराब नहीं होता है। साथ ही यह नॉइज कैंसिलेशन फीचर को भी सपोर्ट करता है। यह 40mAh की लिथियम पॉलिमर बैटरी से लैस है। जो 1 घंटे में चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही छोटा और पोर्टेबल 4000mAh बैटरी वाला चार्जिंग केस मिलता है। इसका वजन 38 ग्राम का है। इसके साथ माइक्रो USB केबल दिया जाता है। साथ इसमें 1 साल की वॉरंटी भी मिलती है। इसमें 4 घंटे का प्लेटाइम और 3 घंटे का टॉकटाइम और 120 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।

इस हेडफोन में 9 घंटे का प्लेबैक टाइम, FM रेडियो और माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट मिलता है। AUX कनेक्टिविटी मिलती है। बिल्ट इन माइक से ऑनलाइन क्लास, कॉन्फ्रेंस और कॉल करने में आसानी होती है। इसमें पावरफुल, पंची बेस के साथ डायनामिक साउंड मिलता है। ये वजन में भी हल्का है। इसमें 1 साल की वारंटी मिलती है।

इस UV सैनिटाइजर में किसी भी तरह का लिक्विड, हीट या केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। इसे स्मार्टफोन ज्वेलरी, वॉच, मेकअप टूल्स, टूथब्रश, चाकू, ग्लास, क्रेडिट कार्ड और की सैनिटाइज कर पाएंगे। ये 99.9% बैक्टीरिया 5 मिनट में खत्म कर देता है।

दिवाली के समय फोन में सेल्फी, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से स्टोरेज भर गया है तो उस समय ये बहुत काम आएगी। इसमें 1TB का स्टोरेज मिलता है। इस हार्ड ड्राइव से 120 Mb/s की स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

बोट रॉकर्ज 255 नेकबैंड बहुत ही हल्का नेकबैंड है। यह 8 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसमें कंपनी एक साल की वारंटी देती है। पानी और पसीने से बचाने के लिए इसमें IPX5 रेटिंग सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत 799 रुपए है।

मिवी में पावरफुल बेस साउंड मिलता है। इसकी बैटरी 1000mAh की मिलती है। जो 2 घंटे में चार्ज हो जाती है और सिंगल चार्ज पर 12 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। इसकी कीमत 598 रुपए है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment