ब्रोकरेज हाउस का अनुमान: पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर हो सकती है, कच्चा तेल का भाव 9 साल के हाई लेवल पर
- Hindi News
- Business
- Petrol Diesel Price Today Update; International Crude Oil Price Crosses $120 Per Barrel
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![ब्रोकरेज हाउस का अनुमान: पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर हो सकती है, कच्चा तेल का भाव 9 साल के हाई लेवल पर ब्रोकरेज हाउस का अनुमान: पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर हो सकती है, कच्चा तेल का भाव 9 साल के हाई लेवल पर](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/04/_1646392653.jpg)
कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। पिछले 9 सालों में यह पहली बार हुआ है। इस आधार पर 7 मार्च के बाद ईंधन की कीमतों में तेल कंपनियों को प्रति लीटर 12 रुपए बढ़ाने की जरूरत होगी। इससे पेट्रोल 121 रुपए लीटर हो सकता है।
कच्चे तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की वजह से कच्चे तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और यह 111 डॉलर प्रति बैरल पर रही। उधर, देश में पांच राज्यों के चुनावी माहौल के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन जैसे ही 7 मार्च को चुनाव खत्म होगा, तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी।
कम से कम 12 रुपए बढ़ाने की जरूरत
तेल कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के आधार पर कम से कम 12 रुपए लीटर भाव बढ़ाना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर पेट्रोल 121 रुपए और डीजल 110 रुपए लीटर के पार कुछ राज्यों में पहुंच जाएगा। भारत में ईंधन की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर रोजाना सुबह तय होती हैं।
16 मार्च से पहले बढ़ानी होगी कीमत
पिछले दो महीने से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 16 मार्च से पहले तेल कंपनियों को 12.1 रुपए प्रति लीटर भाव बढ़ाना होगा, तब जाकर वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर पहुंचेंगी। हालांकि इसमें 15 रुपए तक की बढ़त की जा सकती है।
2012 के बाद पहली बार 120 डॉलर के पार कच्चा तेल
3 मार्च को क्रूड ऑयल की कीमतें 2012 के बाद पहली बार 120 डॉलर तक गई थीं। नवंबर में इसकी कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल थी। इसका मतलब 50% से ज्यादा की इसमें तेजी आई है। 4 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए जबकि मुंबई में 109.9 रुपए लीटर था।
![यह कीमतें 4 मार्च की हैं और प्रति लीटर की हैं](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/04/2_1646392696.jpg)
यह कीमतें 4 मार्च की हैं और प्रति लीटर की हैं
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101 रुपए
इसी तरह से चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.4 रुपए और कोलकाता में 10.46 रुपए थी। डीजल की बात करें तो मुंबई में 94.14, दिल्ली में 86.67, चेन्नई में 91.43 और कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर थीं। जेपी मोर्गन ने कहा कि अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव खत्म होते ही हम ईंधन की कीमतों में फिर से तेजी देख सकते हैँ।
चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 7 मार्च को
उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को इसका रिजल्ट आएगा। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि 3 मार्च तक ऑटो के ईंधन के मार्केटिंग का मार्जिन माइनस 4.92 रुपए प्रति लीटर था जबकि चालू वित्तवर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर अब तक यह 1.61 रुपए कम है।
कंपनियों का मार्जिन घट रहा है
इसने कहा कि नेट मार्जिन 16 मार्च तक 10.1 रुपए और एक अप्रैल तक 12.6 रुपए तक घट जाएगा। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि तेल कंपनियां मार्जिन में इतना बड़ा घाटा नहीं सहेंगी और वे मार्च को ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर देंगी।
रूस से बहुत कम आयात करता है भारत
भारत रूस से 2021 में 43,400 बैरल प्रति दिन तेल का आयात (इंपोर्ट) करता था। यानी कुल इंपोर्ट में इसका हिस्सा केवल 1% था। कोल इंपोर्ट रूस से 1.8 मिलियन टन 2021 में था जो कुल इंपोर्ट का 1.3% था। भारत अपनी जरूरत का करीबन 85% तेल इंपोर्ट करता है और पिछले 120 दिनों से इसकी घरेलू कीमतों में कोई बढ़त नहीं की गई है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.