15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। यानी अब आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। अब 3.00 से 5.50% तक का ब्याज FD पर मिलेगा। नई ब्याज दरें 28 जुलाई से लागू हो गई हैं। इससे पहले 26 जुलाई को कोटक महिंद्रा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में FD पर अब कितना ब्याज
अवधि | नई ब्याज दर (%) |
7 से 45 दिन | 3.00 |
46 से 180 दिन | 4.00 |
181 दिन से 1 साल से कम | 4.65 |
1 साल | 5.30 |
1 साल 1 दिन से 2 साल | 5.45 |
2 साल 1 दिन से 10 साल | 5.50 |
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नए बदलाव के बाद अब 1 साल के लिए FD कराने पर आपको 5.60% सालाना ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 – 30 दिन | 2.50 |
31 – 90 दिन | 3.00 |
91- 179 दिन | 3.50 |
180 – 363 दिन | 4.75 |
364 दिन | 5.25 |
365 – 389 दिन | 5.60 |
390 दिन से 3 साल से कम | 5.75 |
3 से 10 साल | 5.90 |
FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा
यदि आप किसी एक बैंक में एफडी में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 9 FD और 50,000 रुपए की 2 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।
कितने साल के लिए कराना है FD
फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को तय करने से पहले सोच विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले राशि को विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1 फीसदी तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है। इसीलिए बिना समझे टेन्योर चुनने पर आप परेशानी में फंस सकते हैं। ज्यादा ब्याज के लालच में लम्बी अवधि की FD करने से बचना चाहिए।
ब्याज का विड्रॉल
बैंक में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का ऑप्शन था, अब कुछ बैंक में मासिक विड्रॉल भी कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.