Quick News Bit

बेटी को रेप-थ्रेट देने वाले को कोहली ने किया माफ: बॉम्बे हाई कोर्ट ने IIT ग्रेजुएट आरोपी पर लगा मुकदमा खारिज किया

0

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विराट कोहली ने बेटी वामिका के साथ कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की थी। - Dainik Bhaskar

विराट कोहली ने बेटी वामिका के साथ कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले आरोपी पर लगे मामले खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली और अनुष्का ने IIT ग्रेजुएट आरोपी को माफ कर दिया है।

सोमवार को खारिज किया मुकदमा
बॉम्बे हाई कोर्ट में एएस गडकरी और पीडी नायक की बेंच ने सोमवार को कम्प्लेन खारिज की। कोहली की मैनेजर अकील डिसूजा ने कोर्ट में हैदराबाद के रामनागेश अकुबथिनी नाम के आरोपी पर से केस वापस लेने की सहमती दी।

पाकिस्तान से हार के बाद गुस्से में था आरोपी
24 अक्टूबर 2021 को टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया था। इस हार के बाद IIT हैदराबाद से ग्रेजुएशन करने वाले रामनागेश ने सोशल मीडिया पर कोहली की बेटी से दुष्कर्म करने की धमकी दी थी।

2021 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। इस मैच में कोहली ने फिफ्टी लगाई थी।

2021 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। इस मैच में कोहली ने फिफ्टी लगाई थी।

नवंबर में आरोपी की गिरफ्तारी हुई
सोशल मीडिया पर धमकी के बाद 8 नवंबर 2021 को आरोपी के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद 11 नवंबर को मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के 9 दिन बाद ही आरोपी को जमानत भी मिल गई।

आरोपी ने केस वापस लेने की अपील की
आरोपी रामनागेश ने फरवरी 2022 में अपने ऊपर लगे मामले को खारिज करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराई। आरोपी ने कहा कि वह JEE एडवांस (IIT की एंट्रेंस एग्जाम) का टॉपर है। उसे अपने करिअर की चिंता है और अब विदेश में जॉब करना चाहता है। लेकिन केस के कारण उसे दिक्कतें हो रही हैं।

इस अपील के बाद कोहली और अनुष्का ने भी आरोपी को माफ कर दिया। उनकी वकील ने इस बॉम्बे हाई कोर्ट में इस बात की कन्फर्मेशन दी और अब मामला खारिज किया जा चुका है।

स्पोर्ट्स की ये खबरें भी पढ़ें…

धोनी ने हंगरगेकर की नो-बॉल का उड़ाया मजाक

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टीम के युवा गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर और गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो हाल ही में फ्रेंचाइजी के एक इवेंट में शामिल हुए। CSK के इस इवेंट के दौरान एमएस धोनी ने तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर की नो-बॉल का मजाक उड़ाया। धोनी के कॉमेंट पर पूरा ऑडिटोरियम अपनी हंसी नहीं रोक पाया। खुद हंगरगेकर भी मुस्कुराते हुए दिखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

रोहित शर्मा ने लिया तिलक वर्मा का इंटरव्यू

मुंबई इंडियंस को IPL के 16वें सीजन में दो हार के बाद मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में पहली जीत मिली। मुंबई ने दिल्ली को घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने IPLमें 808 दिन बाद फिफ्टी लगाई। रोहित ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment