फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल: सितसिपास ने ज्वेरेव को 8 मैच में छठी बार हराया, दूसरे मैच में 13 बार के चैंपियन नडाल और वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच आमने-सामने
- Hindi News
- Sports
- French Open Semifinal : Novak Djokovic Vs Rafael Nadal Live Updates | Zverev Vs Tsitsipas Live Score Update Winner Grand Slam| Final Update | Tennis Tournament
पेरिस2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-5 ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 5 सेट तक चले इस कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में सितसिपास ने 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से जीत हासिल की। फाइनल में सितसिपास का सामना राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
24 साल के ज्वेरेव और 22 साल के सितसिपास पहली बार फ्रेंच ओपन में भिड़े। दोनों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं। इसमें से सितसिपास ने 6 और ज्वेरेव ने 2 मैच जीते हैं। दोनों हाल ही में मैक्सिको में हुए अकापुल्को के फाइनल में भिड़े थे। ज्वेरेव ने यह मैच 6-4 7-6 से अपने नाम किया था। सितसिपास ने इसका बदला भी ले लिया।
ज्वेरेव vs सितसिपास हेड टू हेड
साल | टूर्नामेंट | कोर्ट | विनर | रिजल्ट |
2021 | फ्रेंच ओपन | आउटडोर क्ले | सितसिपास | 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 |
2021 | अकापुल्को | आउटडोर हार्ड | ज्वेरेव | 6-4, 7-6 |
2020 | ATP कप, ऑस्ट्रेलिया | आउटडोर हार्ड | सितसिपास | 6-1, 6-4 |
2019 | निट्टो ATP फाइनल्स, ग्रेट ब्रिटेन | इनडोर हार्ड | सितसिपास | 6-3, 6-2 |
2019 | बीजिंग, चीन | आउटडोर हार्ड | सितसिपास | 7-6, 6-4 |
2019 | ATP मास्टर्स 1000, मैड्रिड, स्पेन | आउटडोर क्ले | सितसिपास | 7-5, 3-6, 6-2 |
2018 | ATP मास्टर्स 1000, कनाडा | आउटडोर हार्ड | सितसिपास | 3-6, 7-6, 6-4 |
2018 | वॉशिंगटन डीसी, USA | आउटडोर हार्ड | ज्वेरेव | 6-2, 6-4 |
क्वार्टर फाइनल में सितसिपास ने किया था उलटफेर
ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के डेविडोविच फोकिना को आसानी से 6-4, 6-1, 6-1 से हराया था। वहीं, सितसिपास ने उलटफेर करते हुए बेस्ट ऑफ-8 के मैच में वर्ल्ड नंबर-2 रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया था।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.