फ्यूचर टेक 2021 इवेंट: इसमें टेक की मदद से भविष्य को बेहतर करने पर होगी चर्चा, आम लोग भी रजिस्ट्रेशन के बाद दे सकेंगे अपनी राय
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कंफेडेरशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने आज फ्यूचर टेक 2021 इवेंट की शुरुआत की है। ये इवेंट 19 से 27 अक्टूबर तक चलेगा। 9 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में भविष्य को टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे कनेक्ट किया जाएगा, इस पर चर्चा की जाएगी। इस इवेंट में आम लोग भी शामिल हो पाएंगे। इसके लिए CII ने एक रजिस्ट्रेशन लिंक भी शेयर किया है।
इवेंट में क्या-क्या होगा?
दिन | तारीख | क्या होगा? |
पहला दिन | 19 अक्टूबर | इनॉगरल डे |
दूसरा दिन | 20 अक्टूबर | डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर डे |
तीसरा दिन | 21 अक्टूबर | डिजिटल स्ट्रैटजी डे |
चौथा दिन | 22 अक्टूबर | इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन डे |
पांचवां दिन | 25 अक्टूबर | डेटा एंड एल्गोरिदम डे |
छठा दिन | 26 अक्टूबर | PSU डे |
सातवां दिन | 27 अक्टूबर | डिजिटल सिक्योरिटी डे |
23 और 24 अक्टूबर को इवेंट में रेस्ट डे रहेंगे। इन दोनों दिन किसी तरह के इवेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा।
आप भी इवेंट में हो पाएंगे शामिल
इवेंट में आम लोग भी टेक्नोलॉजी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर अपनी राय रख सकते हैं। हालांकि, इवेंट में शामिल होने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही वे अपनी राय रख पाएंगे। इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा…
- सबसे पहले www.ciihive.in/SignUp.aspx?EventId=FUTURETECH लिंक को ओपन करें।
- इस लिंक से एक रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यदि रजिस्ट्रेशन हो चुका है तब आप लॉगइन करके इवेंट में शामिल हो जाएंगे।
- नए यूजर को रजिस्ट्रेशन के लिए पार्टिशिपेंट टाइप सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद अपने नाम, पद, संस्था, मोबाइल, ईमेल की डिटेल देना होगी।
- आखिर में कैप्चा डालकर साइनअप करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ईमेल आईडी से लॉगइन कर पाएंगे।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.