फेस्टिवल सीजन में बढ़ने लगी है सोने-चांदी की चमक: फिर 48 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी 62,693 रुपए पर पहुंची
- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price 14th October Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi
नई दिल्ली19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में आज सोना 472 रुपए महंगा होकर 47,959 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 47,866 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 47,959 |
23 | 47,767 |
22 | 43,930 |
18 | 35,969 |
63 हजार के करीब पहुंची चांदी
सर्राफा बाजार में आज चांदी 557 रुपए महंगी होकर 62,693 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 93 रुपए की बढ़त के साथ 62,980 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अक्टूबर में अब तक सोना 1,492 और चांदी 3,285 रुपए महंगी हुई
सर्राफा बाजार में इस महीने अब तक सोना 746 रुपए महंगा हो चुका है। 1 अक्टूबर को ये 46,467 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 47,959 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 1 अक्टूबर को 59,408 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 62,693 रुपए पर पहुंच गई है। यानी अक्टूबर में अब तक चांदी 2,246 रुपए महंगी हो चुकी है।
साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि शेयर बाजार के मजबूत होने से सोने में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब त्योहारी सीजन में सोने की मांग फिर बढ़ने लगी है। इसके कारण सोना आने वाले दिनों में फिर महंगा हो सकता है। इस साल के आखिर तक ये 50 हजार रुपए तक जा सकता है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.