फेस्टिवल ऑफर: SBI और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक दे रहे सस्ता कार लोन, प्रोसेसिंग फीस पर भी मिल रही छूट
- Hindi News
- Business
- SBI Bank To Bank Of India And ICICI Home Loan Offers And Benefits On Festive Season
नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फेस्टिव सीजन में अगर आप कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये इसके लिए सही समय हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC सहित कई बैंक कार लोन पर खास ऑफर लेकर आए हैं। बैंक ऑफ इंडिया फेस्टिवल ऑफर के तहत 6.85% ब्याज पर कार लोन दे रहा है। हम आपको बैंकों के ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया ने व्हीकल लोन पर ब्याज दर में भी 0.50% की कटौती की है। इसके बाद अब बैंक के व्हीकल लोन पर ब्याज दर 7.35 से घटकर 6.85% रह गई है। बैंक ने कहा कि यह स्पेशल रेट 18 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेंगी। बैंक ने इस दौरान प्रोसेसिंग फीस नहीं लेने का फैसला किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा की कार लोन की ब्याज दर 7% से शुरू हो रही हैं। आप कार की ऑन रोड प्राइस का 90% तक लोन ले सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) कार लोन की ब्याज दर 7.15% से शुरू हो रही हैं। बैंक ने कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दे दी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
SBI 7.25% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। आप कार की ऑन रोड प्राइस का 90% तक लोन ले सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने प्रोसेसिंग फीस नहीं लेने का भी फैसला किया है।
HDFC बैंक
फेस्टिवल ऑफर के तहत इसकी कार लोन की ब्याज दर 7.50% से शुरू हो रही हैं। कार लोन पर ऑफर्स का फायदा 30 नवंबर 2021 तक ले सकते हैं।
5 साल के लिए 5 लाख रुपए का लोन लेने पर कितना देना होगा ब्याज
ब्याज दर (%) | किस्त (EMI) | कुल ब्याज |
6.85 | 9,865 रु. | 91,915 रु. |
7.00 |
9,901 रु. | 94,036 रु. |
7.15 | 9,936 रु. | 96,161 रु. |
7.25 | 9,960 रु. | 97,581 रु. |
7.50 | 10,019 रु. | 1,01,138 रु. |
नोट: ये गणना अनुमानित है। बैंक की ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर और इनकम सोर्स सहित अन्य बातों पर निर्भर करती है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.