फीफा अंडर 17 विमेंस वर्ल्ड कप: भुवनेश्वर में इंडिया से भिड़ेगा USA, भारत के कोच ने कहा – हमारे खिलाफ गोल करना होगा मुश्किल
- Hindi News
- Sports
- FIFA U 17 Women’s World Cup 2022 IND Vs USA Match Schedule; Time Table, Date & Fixtures
भुवनेश्वर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फीफा अंडर 17 विमेंस वर्ल्ड कप आज से शुरू होने जा रहा हैं। आज रात 8 बजे भारत और USA मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके मुकाबले भुवनेश्वर, नवी मुंबई और गोवा में खेले जाएंगे। मैच स्पोर्ट्स 18 और Voot पर प्रसारित होंगे।
भारतीय टीम इस साल अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। टीम के हेड कोच थॉमस दनर्बी विमेंस फुटबॉल में बड़ा नाम है। थॉमस स्वीडन से है। इन्होंने 2011 विमेंस वर्ल्ड कप में स्वीडन को थर्ड पोजीशन दिलाई थी। साथ ही नाइजीरिया को 2019 में वर्ल्ड कप में राउंडी ऑफ 16 में लेकर गए थे।
कौन सी टीमें भारत के ग्रुप में
भारत के ग्रुप में ब्राजील, अमेरिका और मोरक्को है। टीम इंडिया अपने ग्रुप के सभी मैच भुवनेश्वर के कलींगा स्टेडियम में खेलेंगी। ग्रुप मैचेस खेलने के बाद टीमें नॉकआउट राउंड में जाएंगी।
मणिपुर की लिंडा कॉम सर्टो पर अटैक की जिम्मेदारी
भारत के पास इस बार अटैकिंग लाइनअप अच्छा है। मणिपुर की लिंडा कॉम सर्टो अटैक संभालेगी। उन्होंने पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। अंडर 18 SAFF चैम्पियनशिप में सार्टो ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए थे।
लिंडा कॉम सर्टो अंडर 18 SAFF चैम्पियनशिप में टॉप स्कोरर के साथ ही मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी रहीं थी।
पिछली बार अमेरिका अपने ग्रुप में आखिरी
पिछली बार अंडर 17 विमेंस वर्ल्डकप में अमेरिका यानी USA का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने अपने ग्रुप में आखिरी स्थान मिला था। हालांकि, इस साल अमेरिका की टीम फॉर्म में नजर आ रही है। नार्थ अमेरिका की कांटिनेंट चैम्पियनशिप (CONCACAF) में इस साल अमेरिका का अच्छा प्रदर्शन रहा है। टूर्नामेंट में अमेरिका ने 7 मैचों में कुल 58 गोल दागे और 1 ही गोल खाया। भारत के लिए अमेरिका से भिड़ना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
भारत की टीम
मोनालिशा देवी मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा, अस्तम उरांव, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम, बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह, अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता तिर्की।
अमेरिका की टीम
अबीगैल गुंडरी, विक्टोरिया सफ्राडिन, वेलेंटीना अमरल, एला एमरी, निकोला फ्रेजर, जोरीडन बग, सवाना किंग, कैमरून रोलर, गिसेले थॉम्पसन, मिया भूटा, रिले जैक्सन, चार्लोट कोहलर, लॉरेन मार्टिन्हो, एला सांचेज, एमरी एडम्स, ओनेका गामेरो, निकोलेट कियॉर्प्स मेलिना रेबिंबास, सामंथा स्मिथ, टेलर सुआरेज़, अमालिया विलारियल।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.