फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश: HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नई दरें
- Hindi News
- Business
- HDFC And Kotak Mahindra Bank Changed The Interest Rates Of FD, Know The New Rates
नई दिल्ली17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
HDFC बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की रकम पर किया गया है। नई दरें कल मतलब 12 जनवरी से लागू हो चुकी हैं। अब FD पर 2.50 से लेकर 5.60% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजंस को 0.50% ज्यादा मिलेगा।
HDFC बैंक की FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर(% में) | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर(% में) |
7-14 दिन | 2.50 | 3.00 |
15-29 दिन | 2.50 | 3.00 |
30-45 दिन | 3.00 | 3.50 |
46-60 दिन | 3.00 | 3.50 |
61-90 दिन | 3.00 | 3.50 |
91 दिन से 6 महीने | 3.50 | 4.00 |
6 महीने 1 दिन – 9 महीने | 4.40 | 4.90 |
9 महीने 1 दिन – 1 साल के कम | 4.40 | 4.90 |
1 साल | 4.90 | 5.40 |
1 साल 1 दिन – 2 साल | 5.00 | 5.50 |
2 साल 1 दिन – 3 साल | 5.20 | 5.70 |
3 साल 1 दिन – 5 साल | 5.40 | 5.90 |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 5.60 | 6.35 |
HDFC बैंक की RD पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर(% में) | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर(% में) |
6 महीने | 3.50 | 4.00 |
9 महीने | 4.40 | 4.90 |
1 साल | 4.90 | 5.40 |
15 महीने | 5.00 | 5.50 |
2 साल | 5.00 | 5.00 |
27 महीने | 5.20 | 5.70 |
39 महीने | 5.40 | 5.90 |
4 साल | 5.40 | 5.90 |
5 साल | 5.40 | 5.90 |
90 महीने | 5.60 | 6.10 |
10 साल | 5.60 | 6.10 |
कोटक महिंद्रा बैंक FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की
इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 30 दिनों, 31 दिन से 90 दिनों और 91 दिन से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली FD के लिए क्रमशः 2.5%, 2.75% और 3% सालाना ब्याज दे रहा है।
अवधि | ब्याज दर (% में) | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (% में) |
7 – 30 दिन | 2.50 | 3.00 |
31 – 90 दिन | 2.75 | 3.25 |
91- 120 दिन | 3.00 | 3.50 |
121 – 179 दिन | 3.25 | 3.75 |
180 दिन | 4.30 | 4.85 |
181 – 364 दिन | 4.40 | 4.90 |
365 – 389 दिन | 4.90 | 5.40 |
390 दिन – 12 महीना 25 दिन | 5.00 | 5.50 |
391 दिन – 23 महीने से कम | 4.75 | 5.25 |
23 महीने | 5.00 | 5.50 |
23 महीने 1 दिन – 2 साल से कम | 5.10 | 5.60 |
2 साल – 3 साल से कम | 5.15 | 5.65 |
3 साल से ज्यादा – 10 साल | 5.30 | 5.80 |
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.