Quick News Bit

पृथ्वी शॉ की कार पर हमला: सेल्फी लेने से फैन को किया था मना, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

0

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। बुधवार को मुंबई में वे और उनके दोस्त कार में बैठे हुए थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनसे सेल्फी क्लिक करवाना चाही। पृथ्वी शॉ के मना करने पर फैंस भड़क गए और उनकी कार पर हमला कर दिया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने हमले के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात लोग है।

बुधवार शाम 4 बजे हुआ हमला
पृथ्वी शॉ पर हमला बुधवार शाम 4 बजे किया गया। FIR के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, जांच जारी है।

वैलेंटाइन डे पर फोटो अपलोड की फिर हटाई
वैलेंटाइन डे के मौके पर इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं। पोस्ट में पृथ्वी ने उन्हें वाइफ कहते हुए वैलेंटाइन विश किया था।

हालांकि, खास बात ये रही कि उन्होंने वो पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। इसके बाद पृथ्वी ने अपने इस पोस्ट सफाई देते हुए कहा है कि ये फोटोज मैंने नहीं पोस्ट की हैं, कोई और ये सारी फोटोज एडिट करके पोस्ट और अपलोड कर रहा है।

पृथ्वी ने 14 फरवरी को पोस्ट डिलीट करने के बाद इस मामले में सफाई देते हुए स्टोरी शेयर की थी।

पृथ्वी ने 14 फरवरी को पोस्ट डिलीट करने के बाद इस मामले में सफाई देते हुए स्टोरी शेयर की थी।

DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे है शॉ
पृथ्वी शॉ नवी मुंबई में DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे है। मंगलवार को शॉ ने इंडियन ऑयल टीम से 15 बॉल में 42 रन स्कोर किए। साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की। दोनों ने मिलकर 25 बॉल में 68 रन बनाए और मुंबई कस्टम्स टीम के खिलाफ जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में टीम इंडिया के शार्दूल ठाकुर भी टाटा स्पोर्ट्स क्लब टीम से खेल रहे है। शॉ का अगला मुकाबला 17 फरवरी को है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment