Quick News Bit

पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में: स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया, गोंजालो रामोस ने किए तीन गोल

0
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2022: Portugal Crush Switzerland 6 1 Goncalo Ramos Scored Three On First International Start

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने गोंजालो रामोस की हैट्रिक गोल की बदौलत स्विटजरलैंड को 6-1 से हराया। इसके साथ ही पुर्तगाल की टीम 16 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले पुर्तगाल 2006 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

पहले हाफ में पुर्तगाल की 2 गोल की बढ़त।

पहले हाफ में पुर्तगाल की 2 गोल की बढ़त।

रामोस ने लगाया टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक
रामोस को पहली बार शुरुआती एकादश में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह शामिल किया गया था। इस मैच में किस्टियानो को रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया था। रोनाल्डो इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए। पुर्तगाल की ओर से कुल 6 गोल किए गए थे। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल कर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक की। इसके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया। वहीं स्विटजरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने 58वें मिनट में किया।

पुर्तगाल 2006 में आखिरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा था।

पुर्तगाल 2006 में आखिरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा था।

सिर्फ 16 मिनट के अंदर हुए 4 गोल
पहले हाफ तक मैच में 2 गोल ही हुए थे। दोनों गोल पुर्तगाल की ओर से किए गए थे। वहीं हाफ टाइम के बाद 16 मिनट के अंदर 4 गोल हुए। जिसमें तीन गोल पुर्तगाल की ओर से किए गए, जबकि एक गोल स्विटजरलैंड की ओर से किए गए। मैच के 51वें मिनट में रामोस ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। उनका मैच का यह दूसरा गोल था। वहीं चार मिनट बाद यानी 55वें मिनट में राफेल ने गोल कर पुर्तगाल को 4-0 की बढ़त दिला दी। वहीं ठीक तीन मिनट बाद यानी 58वें मिनट में स्विटजरलैंड की ओर से मैनुअल अंकाजी ने गोल कर बढ़त की अंतर को कम करके 4-1 कर दिया। 67वें मिनट में रामोस ने अपना तीसरा गोल किया और टीम की बढ़त को 5-1 कर दिया।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment