Quick News Bit

पंजाब सीएम व मंत्रियों ने दुख व्यक्त किया: उड़नसिख मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए खेलमंत्री और गवर्नर भी पहुंच रहे क्रिमिनेशन ग्राउंड में

0
  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Sports Minister And Governor Are Also Reaching At The Crime Ground To Bid Farewell To UdanSikh Milkha Singh.

चंडीगढ़एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीएम पंजाब कैप्टन अमरिदंर सिंह ने मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन किए और जीव मिल्खा को ढांढस बंधाया। फोटो लखवंत सिंह - Dainik Bhaskar

सीएम पंजाब कैप्टन अमरिदंर सिंह ने मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन किए और जीव मिल्खा को ढांढस बंधाया। फोटो लखवंत सिंह

  • शहर के सेक्टर- 8 से इसी वाहन पर उड़नसिख की निकलेगी अंतिम यात्रा

उड़नसिख मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा के लिए परिवार के लोग फूलों से वाहन को सजा रहे है। सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब के पास फूलों से वाहन को सजाया जा रहा है जहां से कुछ समय में ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने वाली है। सेक्टर-25 के श्मशानघाट पर शाम के 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्मशानघाट के पास पुलिस को तैनात किया गया है और पूरी तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक तरीके से किया जा सकता है।

शव वाहन को सेक्टर-8 गुरुद्वारा साहिब के पास सजाया जा रहा

शव वाहन को सेक्टर-8 गुरुद्वारा साहिब के पास सजाया जा रहा

आज सुबह से घर पर स्व. मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह, खेलमंत्री राणा गुरजीत सोढ़ी, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू , वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अकाली दल के विक्रमसिंह मजीठिया, पूर्व अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

सीएम पंजाब अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे

सीएम पंजाब अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे

उड़नसिख को अंतिम विदाई देने के लिए खेलमंत्री किरण रिजिजू और गवर्नर पंजाब वीपी सिंह बदनौर सेक्टर-25 के श्मशानघाट पर पहुंच रहे है। यहां पर उन्हें अंतिम विदाई देने के सारी तैयारी कर ली गई है।

अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे

अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे

सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह को ढाढस बंधाया और कहा कि उनके पिता देश की शान थे। कैप्टन ने कहा कि वे हमेशा एक जिंदादिल इंसान थे और आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाले थे।

पूर्व अकाली सांसद सुखदेव ढींढसा पहुंचे और बोले मिल्खा सिंह हर समय अपनी सेहत प्रति ध्यान रखते थे

पूर्व अकाली सांसद सुखदेव ढींढसा पहुंचे और बोले मिल्खा सिंह हर समय अपनी सेहत प्रति ध्यान रखते थे

सीएम ने कहा 15 मिनट जीव मिल्खा सिंह के साथ बिताया और उनके पिता और उनकी माता के स्वर्गवास होने पर दुख व्यक्त किया।

सीएम पंजाब ने जीव मिल्खा सिंह से उनकी पिता और माता की मौत पर दुख व्यक्त किया

सीएम पंजाब ने जीव मिल्खा सिंह से उनकी पिता और माता की मौत पर दुख व्यक्त किया

पूर्व अकाली नेता सुखदेव ढींढसा ने कहा कि मिल्खा सिंह हमेशा अपनी सेहत प्रति काफी जागरूक रहते थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने पहले मिल थे तो पुराने दिनों की यादों को लेकर खूब बातें की थी। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह रोजाना सुबह-शाम सैर करते रहते थे।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment