Quick News Bit

नीम करौली बाबा से लेकर महाकाल तक: कोहली ने मांगी देशभर में मिन्नतें, अब तीनों फॉर्मेट में शतक का सूखा खत्म किया

0

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में शतकों को सूखा खत्म कर चुके हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में कोहली ने टेस्ट में 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद सेंचुरी लगाई है। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। उन्होंने 27वां टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

पिछले साल सितंबर में एशिया कप से विराट की फॉर्म में वापसी का दौर शुरू हुआ है। तब से उनका बैटिंग का पुराना अंदाज वापस आने लगा। हालांकि, विराट खुद काफी बदले-बदले दिखने लगे। पहले विराट का मतलब अग्रेशन और बेचैनी होता था अब वे स्थिर और अश्योर्ड दिखने लगे हैं।

इस वापसी के लिए क्रिकेट के मैदान पर जम कर पसीना बहाने के अलावा उन्होंने पिछले 5 महीनों में धार्मिक यात्राएं भी जमकर कीं। विराट उत्तराखंड में नीम करोली बाबा से लेकर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर तक अपने परिवार के साथ दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

इस स्टोरी में हम आगे जानेंगे कि कोहली ने देशभर में पिछले 5 महीनों में कहां-कहां दर्शन किए…

17 नवंबर 2023 : कैंची धाम, नैनीताल
विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नवंबर 2022 में उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के मंदिर में दर्शन किए। धाम में विंध्यवासिनी देवी, राधा कृष्ण, वैष्णो देवी, हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद बाबा की प्रात: कालीन आरती में भी हिस्सा लिया था।

नवंबर महीने में कैंची धाम यात्रा के दौरान विराट कोहली ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई थी।

नवंबर महीने में कैंची धाम यात्रा के दौरान विराट कोहली ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई थी।

4 जनवरी 2023 : नीम करोली बाबा समाधि, वृन्दावन
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले नए साल में विराट कोहली भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए थे। वहां उन्होंने अनुष्का के साथ बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन किए। विराट और अनुष्का की वृन्दावन विजिट पूरी तरह गोपनीय थी। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी थी। पहले दोनों बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन करने पहुंचे और फिर आनंदमई आश्रम गए, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों ने बांके-बिहारी सहित वहां स्थित प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन किए।

वृंदावन यात्रा के दौरान बाबा करौली की समाधि के दर्शन करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

वृंदावन यात्रा के दौरान बाबा करौली की समाधि के दर्शन करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

31 जनवरी, 2023 : दयानंद गिरि आश्रम, ऋषिकेश
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे थे। दोनों ने वहां दयानंद गिरि आश्रम में उनकी समाधि के दर्शन किए। विराट और अनुष्का ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और भंडारे का आयोजन करवाया था।

दयानंद गिरि आश्रम में विराट और अनुष्का की पिछले कुछ महीनों में तीसरी धार्मिक यात्रा थी।

दयानंद गिरि आश्रम में विराट और अनुष्का की पिछले कुछ महीनों में तीसरी धार्मिक यात्रा थी।

4 मार्च 2023 : महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंदौर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट-अनुष्का मंदिर में करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे।

आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला भी धारण की थी।

अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए थे। फिर गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया था।

अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए थे। फिर गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया था।

पिछले 6 महीने ने कोहली ने तीनों फॉर्मेट के सूखे को खत्म किया
कोहली के कमबैक की शुरुआत सितम्बर 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई। टी-20 में शतक लगाने के बाद विराट के तीन शतक वनडे में निकले। फिर आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट के बल्ले से टेस्ट शतक भी आ ही गया।

क्रिकेट से जुड़ी से खबरें भी पढ़ें….

विकेट सेलिब्रेट करते हुए चोटिल हुए केशव महाराज:एड़ी में चोट आई, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को विकेट सेलिब्रेट करना महंगा पड़ गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेल रहे महाराज ने रविवार को काइल मेयर्स को आउट किया। महाराज जैसे ही सेलिब्रेट करने लगे, उनकी एड़ी में दर्द उठ गया। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

घरेलू मैदान पर शुभमन का पहला टेस्ट शतक:सोशल मीडिया पर मिलीं तारीफें; युवराज बोले- हर सिचुएशन में बैटिंग कर सकता है गिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारत ने मजबूत शुरुआत की है। पहली पारी में ओपनर बैटर शुभमन गिल का बड़ा योगदान रहा। शुभमन गिल (128 रन) ने शतक जमाया। उन्होंने इस साल का अपना 5वां इंटरनेशनल शतक बनाया है। वहीं घरेलू मैदान पर गिल का यह पहला टेस्ट शतक है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment