निवेश की बात: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, देखें अब कितना मिलेगा ब्याज
- Hindi News
- Business
- Central Bank Of India And UCO Bank Changed The Interest Rates Of FD, See How Much Interest You Will Get Now
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 2.75% और मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट 5.15% है। यूको बैंक का मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 2.80% और मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट 5.60% है। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया था।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की FD पर कितना ब्याज मिलेगा
अवधि | नई ब्याज दर (%) |
7 से 14 दिन | 2.75 |
15 से 45 दिन | 2.90 |
46 से 90 दिन | 3.25 |
91 से 179 दिन | 3.80 |
180 से 364 दिन | 4.25 |
1 साल से 2 साल से कम | 5.00 |
2 साल से 5 साल से कम | 5.10 |
5 साल से 10 साल | 5.15 |
यूको बैंक की FD पर कितना ब्याज मिलेगा
अवधि | नई ब्याज दर (%) |
7 से 29 दिन | 2.55 |
30 से 45 दिन | 2.80 |
46 से 90 दिन | 3.55 |
91 से 180 दिन | 3.70 |
181 से 364 दिन | 4.40 |
1 साल | 5.10 |
1 साल 1 दिन से 3 साल तक | 5.10 |
3 साल 1 दिन से 5 साल से कम | 5.30 |
5 साल और उससे ज्यादा | 5.10 |
SBI ने पिछले महीने किया था ब्याज दरों में बदलाव
पिछले महीने SBI ने 1 साल की FD पर ब्याज की दर को 5 से बढ़ाकर 5.10% कर दिया था। इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर 5.50 से बढ़कर 5.60% हो गई है। नई ब्याज दर 15 जनवरी से लागू हुई हैं।
FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा
अवधि | नई ब्याज दर (%) |
7 से 45 दिन | 2.90 |
46 से 179 दिन | 3.90 |
180 से 210 दिन | 4.40 |
211 से 1 साल से कम | 4.40 |
1 साल से 2 साल से कम | 5.10 |
2 साल से 3 साल से कम | 5.10 |
3 साल से 5 साल से कम | 5.30 |
5 साल से 10 साल | 5.40 |
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.