एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।
130 मैचों में दिलाई टीम को जीत
धोनी ने CSK के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है। टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी कप्तान नहीं रहा है। चेन्नई के मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
शायद ये धोनी का आखिरी सीजन होगा
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब बहुत हद तक साफ है कि शायद ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ IPL खेल रहे हैं और पिछले कुछ समय से इस टूर्नामेंट में उनकी फॉर्म बहुत खराब रही है। 2020 के सीजन में उन्होंने 14 पारियों में केवल 200 और पिछले साल IPL 2021 की 16 पारियों में 16.29 की बहुत ही साधारण सी औसत से 114 रन बनाए थे।
धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.