Quick News Bit

देशवासियों से हाथ जोड़कर बोले पहलवान: न्याय की लड़ाई में दें हमारा साथ, बड़ी संख्या में पहुंचे जंतर-मंतर; पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने किया समर्थन

0

अमन वर्मा, पानीपत13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां धरने पर रविवार को पहला दिन था। देश के अभिमान ये खिलाड़ी रात को वहीं सड़कों पर सोए हैं।

देर रात विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने एक वीडियो जारी की। जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों से उनका सहयोग करने की अपील की है। उनके समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने को कहा है।

खिलाड़ियों के समर्थन में भाजपा के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक भी आए हैं। जिन्होंने कहा कि किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है सरकार। पिछले तीन महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं देश की बेटियां। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए कि जिस पर आरोप लग रहे हैं वो भाजपा सांसद हैं।

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार की रात दिल्ली के फुटपाथ पर सो कर काटी।

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार की रात दिल्ली के फुटपाथ पर सो कर काटी।

खिलाड़ियों की अपील: नहीं मिली जंतर-मंतर पर बैठने की परमिशन, सभी पहुंचे यहां
विनेश फोगाट आप सभी को नमस्कार। जैसे की आप सब जानते हैं, तीन महीने पहले हमने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमारे साथ में कुछ राजनीती हुई है। सरकार ने एक कमेटी बनाई थी और 4 हफ्ते का समय मांगा था। लेकिन, 3 हफ्ते हो गए हमें इंतजार करते हुए, हमारे साथ आज भी न्याय नहीं हुआ है।

दो दिन पहले हम पुलिस स्टेशन गए थे। जहां 7 लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। शिकायत में बृजभूषण ने जो शारीरिक शोषण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस हमारी FIR भी दर्ज नहीं कर रही है। जिसके बाद इंतजार कर जंतर-मंतर पर आए हैं।

यहां भी हमें परमिशन नहीं मिली है। हम ऐसे ही बैठे हैं। पुलिस हमारे चारों तरफ खड़ी है। हम आप सभी देशवासियों से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हम सभी खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने के लिए हमारा साथ और समर्थन दीजिए। प्लीज जंतर-मंतर पर आइए।

आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। धन्यवाद। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर आज हम बहन-बेटियों की लड़ाई की हम एक साथ इक्ट्‌ठे नहीं हुए तो कभी भी कोई बहन-बेटी आवाज उठाने योग्य नहीं रहेगी। क्योंकि हम सभी इक्ट्‌ठा होकर लड़ेंगे तो ज़रुर न्याय मिलेगा। आज सभी बहन-बेटियां यहां सड़क पर बैठी हैं, आप सभी सहयोग कीजिए। साक्षी मलिक ने कहा कि ये सच्चाई की लड़ाई है, हमारा साथ दीजिए।

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

जंतर-मंतर पर रेसलर्स का प्रदर्शन और बड़े आरोप
18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। इस दौरान विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं।

विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा।

सांसद की सफाई, आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा
इसी दिन संघ अध्यक्ष बृजभूषण सामने आए। उन्होंने कहा- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री से बातचीत, फिर धरना
19 जनवरी को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रेसलर्स की करीब पौने 4 घंटे बातचीत हुई। उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा। पहलवानों ने WFI अध्यक्ष को हटाने को कहा। 20 जनवरी को खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से बातचीत के बाद फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था।

यहां से आंदोलनकारी खिलाड़ियों ने ऐलान किया कि वे अब न्याय मिलने तक कोई कैंप जॉइन नहीं करेंगे। न ही वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब वह खेल और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

आंदोलन बढ़ता देख 2 जांच कमेटियां बनी थीं
21 जनवरी को आंदोलन बढ़ता देख भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने जांच कमेटी बनाई। जिसकी अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कमेटी की अध्यक्ष मैरीकॉम को बनाया। 7 सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में बॉक्सर मैरीकॉम, तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और 2 वकील शामिल थे।

इसी दिन अनुराग ठाकुर की पहलवानों से देर रात 7 घंटे तक मीटिंग हुई। इस दौरान खेल मंत्रालय ने एक ओवरसाइट कमेटी बनाने का फैसला लिया। इसका अध्यक्ष भी एमसी मैरीकॉम को बनाया गया। इसके सदस्यों में ओलिंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति मुरगुंडे, TOPS CEO राजगोपालन और राधा श्रीमन शामिल थे। बाद में इसमें बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment