दर्शकों की मौजूदगी में होंगे टोक्यो ओलिंपिक: 10 हजार दर्शकों की एंट्री, चियर नहीं कर सकेंगे फैंस, मुकाबले के बाद सीधा घर जाना होगा; विदेशियों को इजाजत नहीं
टोक्यो7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जापान के बाहर से आने वाले फैंस पर रोक जारी रहेगी।
जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलिंपिक गेम्स से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना महामारी के बावजूद अलग-अलग वेन्यू में 50% दर्शकों को एंट्री मिलेगी। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 10 हजार ही होगी। यानी अगर किसी वेन्यू की दर्शक क्षमता 5 हजार होगी तो उसमें 2.5 हजार दर्शकों की एंट्री मिलेगी। लेकिन, अगर किसी वेन्यू की क्षमता 50 हजार भी होगी तो उसमें अधिकतम 10 हजार दर्शकों को ही एंट्री दी जाएगी।
ये छूट सिर्फ जापान में मौजूद फैंस को मिलेगी। विदेश से आने वाले लोगों पर रोक जारी रहेगी। स्टेडियम में जाने वाले दर्शकों को चियर करने की इजाजत नहीं होगी। वे जितनी देर स्टेडियम में रहेंगे, मास्क पहनना होगा। साथ ही मुकाबले के बाद सीधा घर जाना होगा।
पांचों पक्षों की मीटिंग में हुआ फैसला
ओलिंपिक गेम्स के दौरान दर्शकों को एंट्री देने का फैसला आयोजन से जुड़े सभी पांचों पक्षों की बैठक में हुआ। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC), अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक सिमित, जापान की सरकार, टोक्यो की नगर पालिका और स्थानीय आयोजक ये पांच पक्ष हैं।
जापान के मेडिकल एडवाइजर की सलाह के खिलाफ फैसला
जापान के टॉप मेडिकल एडवाइजर शिगेरू ओमी ने पिछले सप्ताह सलाह दी थी कि ओलिंपिक का आयोजन फैंस की गैरमौजूदगी में हो। हालांकि, वे कोरोना महामारी के समय ओलिंपिक के आयोजन के पक्ष में भी नहीं थे। जापान की सरकार ने उनकी सलाह को न मानने का फैसला किया है।
शहर में लगी हुई इमरजेंसी
कोरोना महामारी के कारण टोक्यो में अभी क्वासी इमरजेंसी लागू है। इस तरह की इमरेजंसी में गवर्नर को अधिकार होता है कि वह पूरे शहर के बजाय शहर के कुछ इलाकों में विशेष कानून लागू कर सकें। यह इमरजेंसी 11 जुलाई तक लागू रहेगी।
जरूरत पड़ी तो फैंस की एंट्री बैन भी हो सकती है
बताया जा रहा है कि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ओलिंपिक गेम्स के दौरान फैंस की एंट्री के पक्ष में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर हालात बदलते हैं तो फैंस पर रोक भी लगाई जा सकती है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.